BPSC ने इन पदों के लिए मांगे आवेदन, चार मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने नगर विकास एवं आवास विभाग में सहायक अभियंता (असैनिक, यांत्रिक एवं विद्युत) के 270 पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चार मई से प्रारंभ हो जाएगी।

आयोग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक 18 मई तक उपलब्ध रहेगा। ऑनलाइन भुगतान 25 मई तथा आवेदन दो जून तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन की हार्ड कॉपी एवं सभी प्रमाणपत्र स्पीड पोस्ट या निबंधित डाक से 10 जून तक आयोग कार्यालय को उपलब्ध करा देनी होगी। इसमें सिविल के लिए 204, यांत्रिकी के लिए 64 तथा विद्युत के लिए दो पद हैं।  तीन श्रेणी में उम्मीदवारों का चयन लिखित प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा।

BPSC ने सहायक अभियंता के 270 पदों के लिए मांगे आवेदन, चार मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

प्रथम चार पत्र सभी श्रेणी के लिए अनिवार्य तथा अन्य दो पत्र ऐच्छिक होंगे। सामान्य अंग्रेजी व हिंदी, सामान्य अध्ययन और सामान्य अभियंत्रण के पेपर 100-100 अंक  के होंगे। इनमें सभी उम्मीदवार शामिल होंगे। अंग्रेजी व ङ्क्षहदी में 30 फीसद अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। वहीं, ऐच्छिक दो पेपर भी 100-100 अंकों के होंगे।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.