बिहार : बख्शे नहीं जाएंगे सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों से बिहार सरकार सख्ती से निपटने जा रही है. बिहार सरकार सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने अथवा फेक न्यूज प्रसारित करने वाले के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करेगी और उन्हें किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जायेगा. शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अधिकारियों को ये निर्देश दिये है.

COVID-19

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गयी. बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को लगातार साढ़े पांच घंटे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर संक्रमण के बचाव कार्यों की समीक्षा की. इस बैठक में कई राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिये.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.