हंदवाड़ा मुठभे’ड़ : शहीदों को सितारों ने दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘देश उनके बलिदान का कर्जदार रहेगा’

जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में बीते दिनों भारतीय सुरक्षाबलों और आ’तंकियों के बीच मुठभे’ड़ हुई। इस मुठभे’ड़ में कर्नल आशुतोष शर्मा और एक मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। हंदवाड़ा के चंजी मोहल्ला इलाके में हुई मुठभेड़ में दो आ’तंकवादी भी मारे गए, लेकिन शहीद हुए जवानों को लेकर पूरे देश में शोक का माहौल है। इन शहीदों को सोशल मीडिया के हर कोई श्रद्धांजलि दे रहा है। इस बीच बॉलीवुड के कई सितारों ने भी हंदवाड़ा मुठभेड़ की आलोचना की और शहीद हुए जवानों पर शो’क जताया।

amitabh bachchan

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ ने हंदवाड़ा में हुई घटना पर दु’ख प्रकट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में शहीद हुए वीरों को सलाम करते हुए लिखा, ‘हाल ही में हुए हमले में ‘शहीद’ की दिल को छू लेने वाली तस्वीरें, साथी अफसरों के परिवार की, सहने के लिए और जिक्र करने के लिए बहुत कुछ, बस, उन पर गर्व है जो किसी और इच्छा से परे हैं, जय हिन्द ! और सलाम।

अभिनेता ऋतिक रोशन ने शहीद हुए वीरों के लिए ट्विटर पर लिखा, ‘हंदवाड़ा में पांच बहादुर ज़िंदगी खो गयीं। यह दिल तो’ड़ देने वाला है। देश उनके बलिदान का सदा कर्जदार रहेगा। हमारे शहीदों के इस साहस को सलाम। सभी के परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रार्थनाएं, जय हिंद’।

Anupam Kher

अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट में लिखा, कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, लांस नायक दिनेश सिंह, नायक राजेश सब इंस्पेक्टर काजी ने हंदवाड़ा कश्मीर में स्थानीय लोगों की रक्षा के लिए अपनी जानें गंवा दीं। उम्मीद करता हूं कि उनकी मृत्यु व्यर्थ नहीं जाएगी। इन वीरों को मेरा शत शत नमन। प्रभु उनके परिवार वालों को शक्ति दें।

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने हमले में शहीद हुए जवानों को अपनी एक खास कविता के जरिए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने कविता में लिखा, ‘देश का हर जवान बहुत खास है, है लड़ता जब तक श्वास है, परिवारों के सुखों का कारावास है, शहीदों की माओं का अनंत उपवास है, उनके बच्चों को कहते सुना है – पापा अभी भी हमारे पास हैं!’

anushka sharma

अदाकारा अनुष्का शर्मा ने हंदवाड़ा में शहीद हुए जवानों के लिए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा,  जवान भी मांस, ख़ून और जज़्बातों से बने होते हैं। वर्दी पहने पुरुष-महिलाओं और उनके परिवारों को भी उतना ही प्यार, ध्यान और सम्मान चाहिए होता है, जरूरत होती है, जितना कि वर्दी को।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading