को’रोना वा’यरस : ट्रेनें शुरू होने के बाद भी पैदल यात्रा करने को मजबूर हैं देशभर के प्रवासी मजदूर

लॉकडाउन शुरू होने के बाद देशभर के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने-अपने घरों की तरफ जा रहे हैं। मंत्रालय के दिशा-निर्देश के बाद कई राज्य उनके लिए विशेष ट्रेनें और बसें संचालित कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद वे पैदल और साइकिल से अपने घर जाने को मजबूर हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ के पास ट्रेन के लिए पंजीकरण कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं हैं, कुछ और देर तक इंतजार नहीं कर सकते हैं। अन्य मामलों में कुछ राज्यों ने अभी प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेन संचालित करने की अनुमति नहीं दी है। मजदूरों के पास मौजूद पैसे खत्म हो गए हैं। इसलिए वे जल्द से जल्द अपने घर जाना चाहते हैं।

एक मजदूर मोहम्मद इमरान ने कहा कि वह बुधवार को अपनी गर्भवती पत्नी, बच्चों और माता-पिता के साथ राजस्थान के अजमेर से उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद के लिए निकले हैं। वह लगभग 600 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे हैं क्योंकि न तो बसें और न ही ट्रेनें उपलब्ध हैं।

साइकिल पर घर की ओर जाते प्रवासी मजदूर (फाइल फोटो)

अजमेर-जयपुर राजमार्ग पर शुक्रवार को अपने परिवार के साथ पैदल चलते हुए उन्होंने कहा, ‘यदि मुझे जाने के लिए कुछ मिल जाए तो अच्छा होगा वरना हमें पैदल चलना पड़ेगा। भूखा मरने से अच्छा है कि हम अपने घर जाएं।’ बहुत से लोग गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगातार पैदल और साइकिल के जरिए घर वापस जा रहे हैं।

कुछ मजदूरों का कहना है कि उन्होंने पैदल चलना इसलिए शुरू किया क्योंकि वह विशेष ट्रेनों में अपना पंजीकरण नहीं करवा पाए, उनके पास पहचान पत्र वाले दस्तावेज नहीं हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.