राजधानी में को’रोना सं’क्रमण की नई चेन सामने आई। गुरुवार को बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी) की बैरक में रह रहे सेवानिवृत जवान की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को पांच और जवान को’रोना सं’क्रमित पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की जानकारी में बताया गया कि शुक्रवार को मिले पांचों सं’क्रमित बीएमपी जवान गुरुवार को मिले जवान के संपर्क वाले हैं। इनकी कांटेक्ट हिस्ट्री तैयार की जा रही है। पांच नए मामले मिलने के बाद पटना में सं’क्रमितों की संख्या 52 हो गई है।

एयरपोर्ट के समीप बीएमपी-14 से एक साथ पांच नए म’रीज मिलने से जवानों में खौ’फ बढ़ गया है। सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर चौधरी ने बताया कि गुरुवार को जिस सेवानिवृत्त जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, वह डायबिटिक था। इसके अलावा व खाजपुरा शिवमंदिर के पीछे से लेकर एक किलोमीटर के दायरे मे कई जगह जाया करता था। पांच अन्य जवान भी आसपास के क्षेत्र में कई जगह बैठा करते थे। इसे देखते हुए पूरे क्षेत्र में सघन जांच की जाएगी।
को’रोना पॉजिटिव पाए गए पांच जवानों की ड्यूटी इस बीच कहां-कहां लगी थी और वह किन-किन लोगों के संपर्क में आए थे, इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह अधिकारियों से एकत्र की जाएगी। जिन इलाकों में उन्होंने ड्यूटी की है, वहां की स्क्रीनिंग के साथ संपर्क में आए लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे जाएंगे।
सोर्स : जागरण