बिहार के कुछ जिलों में 12 मई तक हो सकती है बारिश

बिहार के कई हिस्सों में मौसम में उतार चढ़ाव दिख रहा है। राज्य में तीव्र प्री-मॉनसून गतिविधियां चल रही हैं। पिछले 72 घंटों के दौरान, बिहार के कई जिलों में तेज़ हवाओं और ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हुई है, जिसके कारण कई जगहों पर फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। साथ ही कई लोगों की जान चली गई है। शुक्रवार से मौसम शुष्क बना हुआ है, तेज हवा के साथ बादलों की आवाजाही जारी है। वहीं धूप-छांव सा मौसम बना हुआ है।

Bihar Weather Forecast: प्री-मॉनसून की दस्तक, बिहार के कुछ जिलों में 12 मई तक हो सकती है बारिश

कृषि विज्ञान केंद्र बांका द्वारा ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के तहत कटोरिया प्रखंड के लिये कृषि मौसम सलाह बुलेटिन जारी किया गया है। भारत मौसम विभाग द्वारा आगामी पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान में 9 से 12 मई तक हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। आगामी 9 व 10 को आसमान साफ रहेगा. जबकि 11 से 13 मई तक आसमान में बादल छाये रहेंगे।

धान की खेती करने वाले किसानों को धान की बुआई, नर्सरी व बिचड़ा के लिये भूमि की तैयारी शुरू करने की सलाह दी गयी है। खेत की तैयारी के दौरान गोबर खाद या वर्मी कंपोस्ट का भी इस्तेमाल करने को कहा गया है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.