मौसम में नमी के बावजूद जिले में एईएस (एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम) का कहर जारी है। एसकेएमसीएच में भर्ती वैशाली जिले के पातेपुर रसूलपुर निवासी रामरतन राय की पुत्री जूली कुमारी की मौत शनिवार को हो गई। उसे गुरुवार को भर्ती कराया गया था।

मौ’त के बाद आई रिपोर्ट में एईएस की पुष्टि हुई। इसके पूर्व अप्रैल में मुजफ्फरपुर के रुसनपुर चक्की निवासी मौसम कुमारी व उसकी जुड़वा बहन सुकी कुमारी तथा मार्च में सकरा प्रखंड के बाजी बुजुर्ग निवासी आदित्य कुमार की मौत हो चुकी है। अब तक इस सीजन में एईएस पी’ड़ित 21 बच्चों को भर्ती कराया जा चुका है।
इनमें मुजफ्फरपुर के नौ, पूर्वी चंपारण के आठ, वैशाली के दो और शिवहर व सीतामढ़ी जिले के एक-एक बच्चे हैं। 12 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। पांच का इलाज पीआइसीयू वार्ड में चल रहा है।