गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में अपराधियों ने शनिवार को ठेकेदार शम्भू मिश्रा की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी। घ’टना बरवा मठिया गांव की है। शम्भू सुबह मठिया के सामने सामुदायिक भवन में कसरत कर रहे थे तभी बाइक सवार दो अप’राधी आए और फा’यरिंग कर दी।
![]()
गोली लगने पर शम्भू भागे तो अप’राधियों ने उनका पीछा किया और नजदीक से कई गो’ली मा’र दी। अपरा’धियों द्वारा चलाई गई गोली शम्भू के सिर, सीने और पीठ में लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौ’त हो गई। वार’दात को अंजाम देकर अप’राधी भाग गए।
गोली चलने की आवाज सुन गांव के लोग जुटे तब तक शम्भू की मौ’त हो गई थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सोर्स : दैनिक भास्कर