अक्सर वि’वादों में रहने वालीं मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे को मुंबई पुलिस ने गि’रफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पूनम अपने एक दोस्त के साथ बेवजह बाहर घूम रही थीं। इस मामले में पुलिस ने अभिनेत्री के दोस्त को भी गि’रफ्तार किया है।

बातचीत में एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई की मरीन ड्राइव पुलिस ने पूनम पांडे और उनके साथ आए एक व्यक्ति के खि’लाफ मा’मला दर्ज किया है। वह बिना वजह अपनी कार में मरीन ड्राइव पर घूम रही थीं। वहीं कारण पूछेने पर उन्होंने गोलमोल जवाब दिए।
पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक मृत्युंजय हिरेमठ ने पीटीआई को बताया, ‘पांडे और उनके साथ घूम रहे सैम अहमद (46) के खि’लाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 269 और 188 तथा राष्ट्रीय आप’दा अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।’