शराब की दुकानें खोलने पर रजनीकांत ने दी सरकार को चेतावनी, जानें क्या कहा…

तमिलनाडु में लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानें खोलने के फैसले को लेकर हाईकोर्ट और राज्य सरकार के बीच खींचतान जारी है। बिक्री की पाबंदियों के आदेश को शनिवार को चुनौती देते हुए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

शराब की दुकान

इस बीच सुपरस्टार रजनीकांत ने शराब की दुकानें दोबारा खोलने के खि’लाफ सत्तारुढ़ अन्नाद्रमुक को यह कहते हुए चेतावनी दी है कि यदि ऐसा हुआ तो पार्टी को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में जीतकर फिर से सत्ता में आने का ‘सपना’ नहीं देखना चाहिए।

रजनीकांत ने एक ट्वीट में कहा कि अगर ऐसी परिस्थितियों में शराब की दुकानें खुलती हैं, तो उन्हें सत्ता वापसी का सपना भूल जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वे अपने खजाने को भरने के लिए दूसरे अच्छे तरीके खोजें। उन्होंने लिखा, ‘कृपया कोष भरने के बेहतर रास्तें ढूंढें।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading