को’रोना वा’यरस को लेकर चल रहे लॉकडाउन के बीच बड़ी खुशखबरी मिली है कि मंगलवार से कुछ ट्रेनों का परिचालन शुरू हो रहा है, जिसमें बिहार के लिए पांच ट्रेनें चलाई जाएंगी। पटना के लिए तीन और गया के लिए दो ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
रेलवे मंगलवार से 15 शहरों के लिए ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जा रहा है। बता दें कि अप और डाउन मिलाकर 30 जोड़ी रेलगाडि़यां हर रोज चलाई जाएंगी। इसके लिए आज यानि सोमवार की शाम चार बजे से टिकटों की आनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी।

लॉकडाउन के दौरान चलने वाली इन विशेष ट्रेनों के लिए सोमवार की शाम चार बजे से टिकटों की Online बुकिंग शुरू की जाएगी। सिर्फ IRCTC की वेबसाइट पर ही ये बुकिंग की जा सकेगी। रेलवे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर पूरी तरह बंद रहेंगे। इतना ध्यान रखें कि इन ट्रेनों के टिकट के लिए काउंटर टिकट की बिक्री बिल्कुल नहीं होगी। इसके साथ ही प्लेटफार्म टिकट भी नहीं मिलेंगे।