को’रोना की मा’र झे’ल रहे जरूरतमदों के लिए आगे आए विक्की कौशल

को’रोना वा’यरस और लॉकडाउन की मा’र झेल रहे लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड के कई सितारे आगे आए हैं। अब तक बहुत से सितारे लोगों की हर तरह से मदद कर चुके हैं। वहीं कुछ ऐसे भी सितारे हैं जो को’रोना वा’यरस की मा’र झे’ल रहे गरीब और मजदूर लोगों के लिए अलग तरह से फंड जुटाने में लगे हुए हैं। अभिनेता विक्की कौशल ने भी वर्जुअल के जरिए फंड जुटाने का फैसला किया है।

बुधवार को विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो के जरिए उन्होंने फैंस को अपने साथ ऑनलाइन गेम खेलने के लिए इंवाइट किया। साथ ही इसके जरिए उन्होंने दिहाड़ी मजदूरों और गरीब लोगों की मदद के लिए फंड जुटाने का फैसला किया है। विक्की कौशल भी यह फंड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशूला के समाज सेवी संस्था फैनकाइंड और गिव इंडिया के लिए जुटा रहे हैं। VICKY KAUSHAL 2

 

अपने फैंस के लिए वीडियो जारी करते हुए विक्की कौशल ने कहा कि, ‘मैं आप सभी के साथ रात में वर्जुअल गेम खेलने को तैयार हूं। इसके लिए आप सभी को fankind.org/vicky पर लॉग इन करना होगा और दिहाड़ी मजदूरों- गरीबों की मदद के लिए आर्थिक सहायता देनी होगी। आपकी इस मदद से गिव इंडिया इन लोगों को जरूरत का सामान और राशन मुहैया करवा सकेगा’।

विक्की कौशल ने वीडियो में आगे कहा, ‘आर्थिक मदद करने वाले तीन सौभाग्यशाली विजेताओ के साथ मैं वर्जुअल गेम खेलूंगा। आपका छोटा सा सहयोग किसी की जिंदगी बदल सकता है’। सोशल मीडिया पर विक्की कौशल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading