क्वारेंटाइन सेंटरों में अव्यवस्था फैली तो DM – SP जिम्मेदार, स्वार्थी व असामाजिक तत्व से स’ख्ती से निपटें : नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रखण्ड क्वारेंटाइन केन्द्रों पर पूरी व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। कोई स्वार्थी या असामाजिक तत्व वहां अव्यवस्था फैलाने की कोशिश ना करें, इसकी पूरी पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए। यह हरेक जिले के डीएम और एसपी की जिम्मेदारी होगी। दोनों अफसर अपने यहां के क्वॉरेंटाइन सेंटर की नियमित माॅनिटरिंग करते रहें।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को राज्य में को’रोना वा’यरस सं’क्रमण से बचाव के उपायों और प्रखंड क्वॉरेंटाइन सेंटरों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को सरकारी योजनाओं से संबंधित की स्थिति का फीडबैक जनप्रतिनिधियों से  लगातार लेते रहने का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार सृजन की योजनाओं, जन वितरण प्रणाली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी गरीब परिवारों को मिले। - फाइल फोटो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार सृजन की योजनाओं, जन वितरण प्रणाली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी गरीब परिवारों को मिले, जिला प्रशासन जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इसकी लगातार मॉनिटरिंग करे। सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता का पूरा लाभ गरीब परिवारों को हर हाल में मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग दूसरे प्रदेशों से ट्रेन के माध्यम से आ रहे हैं। उन्हें रेलवे स्टेशन पर रिसीव कर प्रखण्ड क्वारंटाइन केन्द्रों पर व्यवस्थित रूप से पहुंचाया जाए। अधिकारी इसके लिए पूरी प्लानिंग रखें।  मुख्यमंत्री ने कहा कि जन वितरण प्रणाली से संबंधित शि’कायतों पर क’ड़ी कार्रवाई करें।

किसी भी सूरत में गड़ब’ड़ी ब’र्दाश्त नहीं की जाएगी। राशन कार्डधारियों को सड़ा चावल या निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न मिलने की शि’कायत पर कड़ी कार्रवाई हो। राशन कार्डविहीन परिवारों के लिए कार्ड बनाने की प्रक्रिया और तेज करें। चिन्हितपात्र परिवारों के खाते में 1000 रुपए शीघ्र ट्रांसफर किए जाएं।

सोर्स : दैनिक भास्कर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading