को’रोना वा’यरस : बिहार में मिले 231 नए म’रीज, संख्या हुई 1872

बिहार में गुरुवार को सुबह से अबतक को’रोना के 231 नए म’रीज मिले हैं जिसके बाद राज्य में को’रोना म’रीजों की संख्या अब 1872 हो चुकी है।  वहीं एक और को’रोना म’रीज की मौ’त की खबर है। उसने क्वारेंटाइन सेंटर में खुदकुशी कर ली थी जिसके बाद आज उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह अबतक 11 को’रोना म’रीजों की मौ’त हो चुकी है और अबतक 571 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं।

वहीं, बिहार के नये स्वास्थ्य सचिव उदय सिंह कुमावत ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। कुमावत ने को’रोना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की और इसे लेकर दिशा निर्देश दिया है। बुधवार को स्वास्थ्य के प्रधान सचिव संजय कुमार का तबादला पर्यावरण विभाग में कर दिया गया था और कुमावत को स्वास्थ्य सचिव का पदभार सौंपा गया था।

Live Coronavirus Bihar News Update: बिहार में फूटा कोरोना बम, मिले 231 नए मरीज, संख्या हुई 1872

बिहार स्वास्थ्य सोसायटी की स्टेट सर्विलान्स ऑफिसर डॉक्टर रागिनी मिश्र ने बताया कि राज्य में दसवें म’रीज की मौ’त हो गई है, जो खगड़िया जिले का रहने वाला था जिसकी उम्र 60 साल थी और वह दिल्ली से बस से 17 मई को बिहार आया था और उसकी तबियत खराब होने के बाद उसे बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी उसी दिन मौ’त हो गई थी। उसकी जांच रिपोर्ट बाद में आई थी। बुधवार को को’रोना वा’यरस संक्रमण के कुल 155 नये मामले मिले थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading