PATNA : काम पर वापस लौटी PMCH की नर्सें

PATNA : बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच की नर्सें काम पर वापस लौट आईं हैं. अस्पताल में अपनी सुरक्षा के सवाल पर इन नर्सों ने काम का बहिष्कार कर दिया था. लेकिन अब पीएमसीएच की नर्स काम पर लौट आईं हैं. घंटों चली मीटिंग के बाद ये मामला सुलझ पाया.ऐसे मे अस्पताल में सभी नर्सें के काम पर वापस लौटने के बाद स्वास्थ्य सेवा फिर से बहाल हो गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार हंगामा कर रहीं नर्सों से मीटिंग के दौरान अस्पताल प्राचार्य ने उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया है. उन्होंने नर्सों की सुरक्षा के लिए इस बात को सुनिश्चित किया कि नाइट ड्यूटी में सुरक्षा गार्डो को लगाया जाएगा. इसके साथ ही नर्सों की सुरक्षा से जुड़े अन्य बिन्दुओं पर भी गौर करने की बात प्रचार्य ने कही है. रात में ड्यूटी करनेवाली नर्सों की सुरक्षा को आनेवाले बक्त में भी सुनिश्चित करने के लिए प्रचार्य ने कड़े सुरक्षा के इंतेजाम की बात कही है. उन्होंने कहा ​है कि रात में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज पर निगरानी की जाएगी.

इस दौरान नर्सों को इस बात का आश्वासन दिया गया कि मारपीट करने के दोषी मरीज के परिजनों पर अविलंब कार्रवाई करके उनकी गिरफ्तारी की जाएगी. उन्होंने कहा कि नाइट ड्यूटी के दौरान नर्सों की सुरक्षा के लिए काफी सतर्कता बरती जाएगी. साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर पीएमसीएच में नर्सों के साथ वार्ता हुई.

जानकारी के लिए बता दे कि बीती रात पीएमसीएच में एक नर्स के साथ मरीज के परिजनों द्वारा मारपीट करने की घटना सामने आई. जिसे लेकर नर्सो ने कार्य बहिष्कार का आी्वाहन कर दिया. साथ ही हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी थी. लेकिन समय रहते वार्ता कर मामले को सुलझा लिया गया. सभी नर्स अपने काम पर वापस लौट आईं हैं. पीएमसीएच की नर्सों नेइस पूरे मामले में PMCH के प्रशासन को आड़ें हाथों लेते हुए आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि CCTV कैमरे का फुटेज डिलीट कर दिया जाता है. उनका कहना है कि PMCH में नर्सों को नाइट ड्यूटी करने में डर लग रहा है. नर्सो ने PMCH के गार्ड पर भी आरोप लगाया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading