
SHEOHAR :आगामी लोकसभा चनाव मद्देनजर के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन प्रखंड क्षेत्र के मधुबन सेंट्रल स्कूल परिसर में लोकसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें आगामी लोकसभा में अधिकाधिक सीट को अपने पक्ष में करने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी संजय गुप्ता ने कहा कि 16 से 30 दिसंबर तक महा संपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक विधानसभा में 5 सदस्यीय 5 टीम गठित की जाएगी। उन्होंने सदस्यों से कहा कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को निश्चित रूप से सुने। इस कार्यक्रम में प्रोजेक्टर का भी प्रयोग किया जाएगा।

शिवहर सांसद रामादेवी ने शिवहर लोक सभा चुनाव की तैयारियों का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विश्व स्तर पर अपनी नई पहचान बनाई है। जिन्होंने देश के हर गांव के गरीबों को लाभ पहुंचाने के लिए जो कार्य किए हैं। वह गरीब एकटक पीएम नरेंद्र मोदी जी की ओर देख रहा है। किसी के बहकावे में अब देश के गरीब आने वाले नहीं हैं। इस बार 2019 के लोक सभा चुनाव में गरीब शोषित पीड़ित दिखाएंगी अपनी ताकत। बिहार राज्य के सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा मात्र एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र हित के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि यदि सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री द्वारा संचालित कल्याणकारी कार्यक्रमों को आम लोगों को समझा दें तो निश्चित रूप से भाजपा के विजय रथ को रोकना असंभव होगा ।भाजपा सरकार न केवल गरीबों बल्कि किसानों, छात्रों एवं महिलाओं के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को कार्यान्वित किया है। श्री सिंह ने कहा कि’ बूथ जीतेगा, पार्टी जीतेगी।‘

शक्ति केंद्र के अधिकारी तन्मयता के साथ घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाताओं को सरकारी योजनाओं से अवगत करा कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। बैठक में न केवल जिला स्तरीय बल्कि अंतर जिला स्तरीय कार्यकर्ता भी शामिल थे। इस में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी ,मंच मोर्चा अध्यक्ष ,विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारक, लोकसभा विस्तारक आदि मौजूद थे। वक्ताओं में जयराम सिंह ,वसीम आलम, सुरेंद्र प्रसाद ,सुधाकर कुमार ,मोतीलाल प्रसाद, शिवहर जिला अध्यक्ष राकेश पांडे , चुन्नू सिंह, प्रेम शंकर पासवान, दिलीप जयसवाल, आकाश गुप्ता, धीरज चौहान, योगेंद्र प्रसाद ,सीमा जयसवाल ,उमेश चंद्र श्री कांता, जंग बहादुर कुशवाहा ,लक्ष्मण सिंह, अर्जुन सिंह इत्यादि मौजूद थे।