
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुजफ्फरपुर के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रम “एक पौधा पर्यावरण के नाम” के तहत जिला एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश अनुपम के सहयोग से आज सोमवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाह्न 10 बजे किया गया, जिसमे माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र कुमार सिंह, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रथम राकेश मालवीय, अपर जिला एवं सत्र न्याया’धीश राधेश्याम शुक्ल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तम संजय कुमार, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी मुकेश कुमार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्रा’धिकार मुजफ्फरपुर राजीव रंजन सिंघम सचिव जिला बार एसोसिएशन मुजफ्फरपुर प्रवीण कुमार, उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू रानी, अधिवक्ता राजीव रंजन, किशोर कुमार, जिला विधिक प्राधिकार के कर्मचारी एवं सिविल को’र्ट के नाजिर उपस्थित थे.









