SIWAN : नगर थाने के सब इंस्पेक्टर की हृदय गति रुकने से मौत

SIWAN : सीवान पुलिस महकमे से इस वक़्त की बड़ी और दुःखद खबर आ रही है जहां नगर थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर श्रीकांत सिंह की मौत मंगलवार को हार्ट अटैक से हो गई. हार्ट अटैक से मौत की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई तथा सभी पुलिस पदाधिकारी मृत श्रीकांत सिंह को देखने सदर अस्पताल पहुंच गए. पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा भी सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी लिया.

मृत सब इंस्पेक्टर श्रीकांत सिंह नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना के कोबिल गांव निवासी स्वर्गीय भूषण सिंह के पुत्र थे. श्रीकांत सिंह अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्र, दो पुत्री सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं. एसआई श्रीकांत सिंह 12 मई 1984 को पुलिस सेवा में सिपाही के पद पर अपना योगदान दिया. जो कि पदोन्नति के बाद एएसआई एवं उसके बाद सब इंस्पेक्टर के पद पर नगर थाना सीवान में पदस्थापित थे. श्रीकांत सिंह 28 फरवरी 2025 को वे सेवानिवृत्त होते.

घटना के संबंध डीएसपी पुलिस लाइन कल्पनाथ सिंहने बताया कि सब इंस्पेक्टर श्रीकांत सिंह पुलिस केंद्र में रहते थे. मंगलवार की सुबह करीब 11:00 बजे वह खाना खाने के लिए जा रहे थे उसी दौरान उनके सीने में दर्द हुआ. श्रीकांत सिंह के साथी शाहिद खान सहयोगी अधिकारियों को सूचना देते हुए श्रीकांत सिंह को सीवान सदर अस्पताल लाया.

सदर अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. नगर थाने की पुलिस ने मृत सब इंस्पेक्टर के शव का पोस्टमार्टम कराया. वही जैसे ही यह खबर पुलिस महकमें में गई वैसे ही साथी को देखने के किये सभी थाने के थानाध्यक्ष सहित अन्य कर्मी सदर अस्पताल पहुँचने लगे. वही मृत सब इंस्पेक्टर का सलामी शोक सभा 3 बजे पुलिस लाइन में किया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading