अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फां’सी लगाकर आत्मह’त्या कर ली। उनकी मौ’त से हर कोई है’रान है। सभी इतना बड़ा कदम उठाए जाने के पीछे की वजह जानना चाहते हैं। हालांकि सुशांत के घर से कोई सु’साइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इस बीच लोगों ने सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म के मुद्दे को लेकर सलमान खान, करण जौहर आलिया भट्ट और सोनम कपूर जैसे सितारों पर भी खूब निशाना साधा।
लगातार सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना से परेशान होकर सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपना कमेंट सेक्शन ऑफ कर दिया है। दरअसल सोनम का करण जौहर के शो से एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह यह कहती नजर आ रही हैं कि वह सुशांत को नहीं जानतीं।
ऐसे में जब सोनम ने सुशांत के निधन पर पोस्ट किया तो सोशल मीडिया पर उनकी इतनी खिंचाई हुई कि उन्हें अपना कमेंट सेक्शन ऑफ करना पड़ा। सोनम ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- ‘मैं आमतौर पर नफरत को लेकर संकोच नहीं करती, क्योंकि मुझे उन लोगों के लिए दुख होता है, जिनके दिल में इतनी ज्यादा नफरत भरी हैं जो कि मुझसे ज्यादा उनके लिए नुकसानदेह है।

सोनम आगे कहती हैं, ‘इनका निशाना मेरी फैमिली और फ्रेंड्स की तरफ है। मैं समझती हूं कि ये सारे पैसे देकर काम करने वाले लोग हैं जो रुढ़िवादी दक्षिणपंथियों के लिए सोशल मीडिया पर अजेंडा चलाते हैं। लेकिन यह वक्त है बॉर्डर पर जान देने वालों के बारे में बातें करना का और लॉकडाउन की वजह से जिंदगी पर पड़ने वाले असर के बारे में बातचीत का। मैं अपना कॉमेंट टर्न ऑफ कर रही हूं।’
इससे पहले सोनम ने एक ट्वीट में लिखा था- ‘किसी की मौ’त के लिए उसकी गर्लफ्रेंड, एक्स गर्लफ्रेंड, परिवार और कलीग को दो’षी ठहराना अज्ञानता है।’ सोनम ने उन लोगों पर अपना गु’स्सा जाहिर करते हुए लिखा था जो सुशांत की खुदकुशी के लिए उनकी गर्लफ्रेंड और एक्स गर्लफ्रेंड को जिम्मेदार बता रहे थे।
input : अमर उजाला