सुशांत के सप’नों को सा’कार करेगी उनकी टीम, विचार और आईडिया शेयर करने हेतु वेबसाइट लांच 

MUMBAI : सुशांत सिंह राजपूत के आत्मह’त्या के बाद अब  उनके सप’नो को पूरा करने के लिये उनकी टीम ने सुशांत के विचार और आईडिया शेयर करने के लिए selfmusing.com वेबसाइट लॉन्च की है. Self Musing सुशांत सिंह राजपूत का स’पना था.

सुशांत सिंह राजपूत की टीम ने वेबसाइट की अनाउंसमेंट को लेकर उनके फेसबुक पेज पर लिखा कि वो हमसे दूर चला गया लेकिन अभी भी हमारे बीच जिंदा है. #SelfMusing शुरू कर रहे हैं. आप जैसे प्रशंसक सुशांत के लिए वास्तविक “गॉडफादर” थे. जैसा कि उनसे वादा किया गया था, इस स्पेस को उनके सभी विचारों, शिक्षाओं, सप’नों और इच्छाओं में परिवर्तित करना. हां, हम सभी पॉजिटिव एनर्जी को यहां डाल रहे हैं. जिन्हें वो अपने पीछे छोड़ गए हैं.#AlwaysAlive #BestofSSR.

फिलहाल ये वेबसाइट डेवलपिंग स्टेज पर है, जिसमें अभी सिर्फ होम पेज है. इसी के साथ डिस्क्रिप्शन में लिखा है- सुशांत सिंह राजपूत एक भारतीय अभिनेता, डांसर, उद्यमी और परोपकारी व्यक्ति थे. # SelfMuse उनका जु’नून था. जैसा कि उनसे वा’दा किया गया था, ये एक ऐसा स्थान है जिसमें उनके सभी विचार, सीख और इच्छाएं होंगी. वो चाहते थे कि लोग इन सब के बारे में जानें.

आपको बता दें की सुशांत सिंह  राजपूत के 50 सप’ने थे जिसे उनहोंने  इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. बताया जा रहा है कि उनमे से कुछ सपने को उन्होंने पूरा कर लिया था कुछ अधूरे रह गए. सुशांत का ऐसा ही एक स’पना था प्लेन उड़ाने का, जो उन्होंने पूरा किया. उनकी लिस्ट में प्रोफेशनल खिलाड़ी के साथ चेस और पोकर खेलना, मोर्स कोड सीखना, खेती करना सीखना, महिलाओं को सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग में मदद करना जैसे काम शामिल हैं.  सुशांत की खासियत ये थी की उनके कुछ शा’र्ट टर्म गोल होते थे जिसे वो पूरा करते थे. लेकिन अब वो हमरे बीच नही रहे. उनकी मौ’त से उनके परिवार और प्रशंसकों को गहरा सद’मा लगा है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading