
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर डॉक्टर चंद्रशेखर ने आज शही’द खुदीराम बोस केंद्रीय का’रा का निरी’क्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने महिला खंड सहित गंगा, जमुना, सरस्वती खण्ड का मुआ’यना किया साथ ही निर्माणशाला और पाकशाला का भी उन्होंने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में का’रा परिसर एवं कारा के अंदर जी’र्ण-शीर्ण भवनों को ह’टाने का निर्दे’श दिया। साथ ही परिसर में अवस्थित पोखर का जीणोद्धार नगर-निगम से कराने की बात कही। कारा में चारदीवारी, पेरीमीटर, दीवाल तथा कक्षपाल बैरक एवं अन्य आवासीय परिसर की मरम्म’ती भवन निर्माण विभाग से करवाने का निर्दे’श जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। साथ ही रंग- रोगन के भी निर्दे’श दिए गए।

जे’ल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि रंग- रोगन हेतु आवंटन प्राप्त हो चुका है। शीघ्र ही यह कार्य सुनि’श्चित कर दिया जाएगा। जे’ल अधीक्षक ने बताया कि कोविड-19से ब’चाव हेतु अलग से 05 वार्ड चि’न्हित किया गया है। आधुनिक पाकशाला में एलपीजी अधिष्ठापन की आवश्यकता है।

अधीक्षक ने बताया कि इसके लिए आवंटन प्राप्त है। जल्द ही एलपीजी अधि’ष्ठापित कर दिया जाएगा। जे’ल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि व्यायामशाला, पुस्तकालय एवं संगीतालय के जीणोद्धार की आव’श्यकता है। जिलाधिकारी द्वारा कारा में अधिष्ठापित निर्माण शाला में सरसों तेल, चना सत्तू, मसाला,

कास्टिक साबुन, फिनाइल का उत्पादन एवं काष्ठ किये जा रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया सभी की गुण’वत्ता संतो’षजनक पाई गई। जिलाधिकारी संतुष्ठ दिखे। गृह रक्षकों को दिए जाने वाले मा’नदेय के संबंध में को’षागार द्वारा की जा रही यात्रियों के संदर्भ में जेल अधीक्षक द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।



