
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में योजना विभाग से संबंधित डिस्टिक प्रोजेक्ट मॉनि’टरिंग ग्रुप की बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई। बैठक में विभिन्न योज’नाओं, अंतर विभागीय यो’जनाओं के क्रि’यान्वयन की समीक्षा की गई एवं उसके क्रि’यान्वयन में कति’पय कारणों से आ रही परे’शानियों के समा’धान हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

बैठक में कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग पूर्वी द्वारा बताया गया कि ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना की कुल 10 योजना भूमि संबंधी मामलों के कारण लं’बित है। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा अपर समाहर्ता राजस्व एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योज’ना के तहत किए जा रहे कार्यों में उत्पन्न कठि’नाइयों को गंभी’रता से लेते हुए कार्यों का नि’ष्पादन शीघ्र कराना सुनि’श्चित करें।

भू अर्जन से संबंधित जो भी सम’स्याएं हैं उसे त्वरित का’र्रवाई करते हुए दूर किया जाए। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल संख्या 1 मुजफ्फरपुर द्वारा बताया गया कि भगवानपुर सड़क ऊपरी पुल के दोनों तरफ सर्विस लेन के लिए सतत ली’ज पर जमीन लिया जाना है तथा इससे संबंधित अधियाचना जिला भू अर्जन पदाधिकारी मुजफ्फरपुर को भेज दी गई है। जिला भू अर्जन पदाधिकारी मुजफ्फरपुर को निर्दे’श दिया गया कि इसका स’त्यापन कराना सुनि’श्चित करें।

कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि पु’राना रोड का नक्शा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को उप’लब्ध करा दें। उनके द्वारा बताया गया कि नक्शा उपलब्ध करा दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी को निर्दे’श दिया गया कि स्थानीय लोगों के साथ एक बैठक कर ले एवं सम’स्या के निरा’करण हेतु त्वरित कदम उठाएं। इस तरह से राजेपुर- करचोलिया पथ एवं पैगंबरपुर पथ साथ ही मीनापुर टेंगराहा पथ निर्माण से संबंधित उत्पन्न सम’स्याओं की भी समीक्षा की गई और उसके त्वरित नि’ष्पादन के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए।

बैठक में कार्यपालक अभियंता बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा बताया गया कि आथर घाट में पुल बन रहा है। उसमें एप्रोच पथ निर्माण हेतु सतत ली’ज पर जमीन लिया गया है। उसमें कुल 75 रै’यत थे। 22 को छोड़ कर सभी भु’गतान ले चुके हैं। कुछ रैयत द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में वा’द दा’यर कर दी गई है। उनका कहना है कि पुनर्मूल्यांकन के आधार पर भुगतान किया जाए। साथ ही एक झो’पड़ीनुमा ढां’चा भी है जिसका अलग से भु’गतान चाहते हैं।

अपर समाहर्ता मुजफ्फरपुर को निर्देश दिया गया कि स्थलीय नि’रीक्षण करते हुए मामला का नि’ष्पादन कराएं और नि’ष्पादन के क्रम में स’ख्ती बरतें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लं’बित परियो’जनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। साथ यह भी निर्दे’श दिया गया कि जिन परियोजनाओं में भूअर्जन लंबित है उसका अधिया’चना शीघ्र जिला भू अर्जन पदाधिकारी को उपलब्ध करा दी जाए।
इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग, राष्ट्रीय विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, नई रेल परियो’जना, राष्ट्रीय उच्च पथ से संबंधित क्रि’यान्वित की जा रही योजनाओं के संबंध में भी समीक्षा की गई और उसके नि’ष्पादन को लेकर निर्दे’श दिए गए। बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कमल कुमार सिंह सहित सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।