
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुजफ्फरपुर व इसके आसपास के जिलों समेत, बंगाल और उड़ीसा में एक दर्जन से अधिक बैंक लू’ट मामले में वांछित कुख्यात अप’राधी बिट्टू ठाकुर उर्फ़ अभिषेक ठाकुर को मुज़फ्फपुर जिला की विशेष टीम ने बंगाल के कोलकाता स्थित बांसद्रोणी से गिर’फ्तार करने में सफलता हासिल की है.

पुलिस टीम ने काँटी के कुशी हरपुर रमणी निवासी बिट्टू ठाकुर के साथ ही गोलू ठाकुर का खास शा’गिर्द रहा झुनझुन ठाकुर उर्फ़ जीतेन्द्र ठाकुर और पानापुर ओपी क्षेत्र निवासी रजनीश कुमार (सभी काँटी थाना क्षेत्र निवासी) और सदर थाना क्षेत्र के पताही निवासी राजा उर्फ़ गौरव आनंद को गिर’फ्तार किया है. तला’शी के दौरान इनके पास से 7.65 बोर के तीन पि’स्टल और 06 राउंड जि’न्दा कार’तूस भी बरा’मद किये गए हैं.

पुलिस के ह’त्थे चढ़े कु’ख्यात अपरा’धियों ने अपने स्वी’कारोक्ति बयान में मुजफ्फरपुर समेत मोतीपुर, काँटी के अलावा उड़ीसा और बंगाल में भी कई बैंक लू’ट कां’डों को अंजा’म देने में अपनी भूमिका स्वी’कारते हुए अपने कई अन्य साथियों के नाम ठि’काने पुलिस को बताये हैं जिसके आधार पर पुलिस टीम छापेमारी में जुटी है. एसएसपी ने बताया की बिट्टू ठाकुर ने वर्च’स्व की ल’ड़ाई में 1 जनवरी को पुलिस द्वारा सरैया के बसैठा में गिर’फ्तार कु’ख्यात अपरा’धी और श’राब माफि’या मिथिलेश सिंह और गोलू ठाकुर की को’र्ट में पे’शी के दौरान ह’त्या करने की भी यो’जना बनाई थी.

एसएसपी जयंत कांत ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया की हाल के दिनों में जिले में विभिन्न थाना क्षेत्र में राष्ट्रीयकृत बैंकों, माइक्रो फिनांस कंपनी और सीएसपी केंद्र से हुई लू’ट की घट’नाओं की गंभी’रता को देखते हुए इन कां’डों के सफल उद्भे’दन और मास्टरमा’इंड की गिर’फ़्तारी हेतु सिटी एसपी के नेतृत्व में सर्वि’लांस शाखा, डीआईयू सेल, एसटीएफ और ताज-त’र्रार थानाध्यक्षों की टीम गठित कर वैज्ञानिक पद्ध’ति से अनुस’न्धान प्रारम्भ किया गया.

अनुस’न्धान के दौरान यह ज्ञात हुआ की जिले की कई बैंक लू’ट के पीछे बिट्टू ठाकुर उर्फ़ अभिषेक ठाकुर और झुनझुन ठाकुर उर्फ़ जीतेन्द्र ठाकुर द्वारा संचालित अंत’र्राज्जीय गि’रोह कार्यान्वित हैं, जो मुजफ्फरपुर जिले के साथ ही उड़ीसा और बंगाल में भी कई बैंक लू’ट की घट’नाओ को अंजा’म दे चूका है.

अनुस’न्धान के दौरान यह भी पता चला की यह गि’रोह तक’नीकी रूप से काफी द’क्ष है और एक दूसरे से संपर्क स्थापित करने हेतु व्हाट्सप्प कॉल और वीओआईपी एप्प का प्रयोग करता है. इन शा’तिर अपरा’धियों की राज्य से बाहर पश्चिम बंगाल जाकर गिर’फ्तार करना चुनौ’तीपूर्ण कार्य था, पर पुलिस टीम की सम’झदारी, आपसी समन्वय और तकनीक के आधार पर इन्हे गिर’फ्तार करने में सफलता हासिल हुई.

पूछताछ के दौरान पता चला की गिरो’ह के सदस्य बैंक लू’ट से पहले बैंक की अच्छे से 2-3 दिनों तक रे’की करते हुए मोबाइल में बैंक का पूरा वीडियो बना लेते थे, जिसके आधार पर यो’जना तैयार कर बैंक लू’ट की घट’ना को शाति’राना अंदाज में अंजा’म दिया जाता था. इस गिरो’ह के द्वारा अभी तक 68 लाख रूपए से अधिक की राशि की लू’ट की गई है, जिसे यह हथि’यार खरीदने के साथ ही जमीन और श’राब के कारो’बार में नि’वेश करते थे.

वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत के दिशा निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर नीरज कुमार सिंह नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम में पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद, काँटी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, मोतीपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार के साथ ही सर्वि’लांस, डीआईयू प्रभारी संजीव शेखर झा, डीआईयू के मधुसूदन कुमार, सिपाही विक्रम कुमार और एसटीएफ की टीम शामिल थी.

जानकारी के अनुसार अन्त’र्राज्जीय लु’टेरों का संग’ठित आप’राधिक गि’रोह संचालित करने और बैंक लू’ट की घटना’ओं का मास्टरमा’इंड कहा जाने वाला बिट्टू ठाकुर उर्फ़ अभिषेक ठाकुर के कोलकाता में होने की जानकारी उसके बहुत ही गिने चुने और खास शा’गिर्दों को थी, जिसमें सदर थाना क्षेत्र के पताही निवासी राजा उर्फ़ गौरव आनंद भी शामिल था. सर्विलांस टीम और डीओयू टीम को सबसे पहले राजा के भागलपुर में होने की जानकारी मिली, जिसे गिर’फ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर बिट्टू ठाकुर समेत तीन को कोलकाता के बांसद्रोणी से गिर’फ्तार करने में सफ’लता हासिल हुई.

काँटी थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी कु’ख्यात अपरा’धी गोलू ठाकुर के लिए काम करने वाला बिट्टू ठाकुर उर्फ़ अभिषेक ठाकुर गिरोह में फूट पड़ने की वजह से अपना एक अलग गि’रोह खड़ा कर लिया और गोलू ठाकुर के कई शा’गिर्दों को अपने गि’रोह में मिला लिया.
अंडरवर्ल्ड सूत्रों के अनुसार शरा’ब कारो’बार में पैसे के ले’नदेन को लेकर फरीदाबाद में हुई सरैया के अमित सिंह की ह’त्या के बाद जहां सरैया प्रखंड के रेपुरा रामपुर बल्ली पंचायत के जैतपुर नवादा गाँव निवासी कु’ख्यात अप’राधी व शराब-हथि’यार त’स्कर मिथिलेश सिंह ने जिले के एक कु’ख्यात हिस्ट्रीशी’टर के खिलाफ मो’र्चा खोल दिया था वहीं गोलू ठाकुर से हुई अदा’वत के बाद बिट्टू ठाकुर ने भी कु’ख्यात का दामन थाम लिया था. अप’राधिक वा’रदातों को अंजाम देने के लिये गोलू ठाकुर ही अपने शागि’र्दो को हथि’यार मुहैया कराता था, पर गोलू ठाकुर से अलग होने के बाद बिट्टू ठाकुर गि’रोह को हथि’यारों की आपूर्ति उक्त कु’ख्यात द्वारा करने की बात सामने आई है. बताया जाता है की अप’राध की दुनिया में अपनी दबद’बा और दह’शत का’यम रखने को लेकर दोनों ने अपने-अपने दुश्म’नों मिथिलेश सिंह और गोलू ठाकुर को कोर्ट में पे’शी के दौरान ह’त्या करने की यो’जना बनाई थी, पर ऐन वक़्त पर वे पुलिस के ह’त्थे चढ़ गए.

बता दें की बीते साल सितंबर महीने में कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर स्थित डीटीडीसी कुरियर कंपनी से हुए 26 लाख की लू’ट में शा’तिर अपराधी अभिषेक उर्फ बिट्टू ठाकुर ने मधुकर छपरा के चिंटू मिश्रा उर्फ विकास कुमार, मधुबन गांव के उजाला कुमार, कुशी गांव के सुंदरम कुमार उर्फ मोनू, अमन ओझा, बिट्टू ठाकुर , झुनझुन ठाकुर, प्रकाश कुमार उर्फ नटवर, मुकेश तिवारी उर्फ मास्टर, हिमांशु कुमार , बिट्टू ठाकुर – 2 व रियाज नामक 11 अपराधियों के साथ मिलकर लू’ट की घट’ना को अंजा’म दिया था.

सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया की इनके खिलाफ मोतीपुर में सोनाटा माइक्रो फाइनेंस, फिनो माइक्रो फाइनेंस, बैंक ऑफ़ इंडिया में लूट, पारु में एसबीआई बैंक लू’ट समेत कई लू’ट कांड दर्ज हैं जिनमें बिट्टू ठाकुर पर मोतीपुर थाना में 03, पारु थाना में 01, काँटी थाना में 06, झुनझुन ठाकुर उर्फ़ जीतेन्द्र ठाकुर के खिलाफ मोतीपुर थाना में 03, काँटी थाना में 06, पारु थाना में 01 मा’मले द’र्ज हैं. वहीं रजनीश कुमार के खि’लाफ मोतीपुर थाना, पारु थाना में लगभग आधा दर्जन ह’त्या, लू’ट, समेत आपरा’धिक मामले दर्ज हैं. इन तीनो के ही खिलाफ उड़ीसा के बेलपहाड़ थाना में 04 सितम्बर 2019 को एक डकै’ती और आ’र्म्स ए’क्ट में एक मा’मला द’र्ज है.

बता दें की 12 मई 2017 को कांटी थाने की पुलिस ने गोलू ठाकुर के खास शा’गिर्द रहे जितेंद्र ठाकुर उर्फ झुनझुन ठाकुर को एक देसी लो’डेड राय’फल, दो कार’तूस, तीन खो’खे, पि’स्टल की मैग’जीन, नाइन एमएम पि’स्टल की खाली मैग’जीन तथा दो मोबाइल फोन के साथ गिर’फ्तार किया था. उस समय उसने पुलिस पूछताछ में उसने गोलू ठाकुर गि’रोह के लिए काम करने की बात स्वीकारते हुए कांटी इलाके के व्यवसायियों से रंगदा’री की वसू’लने की भी बात स्वी’कारी थी. उसने पुलिस को बताया था की गोलू ही सभी तरह के आ’र्म्स की आ’पूर्ति करता है.
