
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ धाम मण्डल में बनारस बैंक चौक श’क्ति केंद्र द्वारा वार्ड 16 के बूथ 74 पर अनु’सूचित जाति की बस्ती में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस कार्यक्रम केंद्र प्रमुख मुकेश पासवान के नेतृत्व में श्र’द्धांजलि सभा का आयोजन कर श्र’ध्दांजलि अर्पित की.

केंद्र प्रमुख सह अनुसू’चित जाति मोर्चा प्रवक्ता मुकेश पासवान ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ब’लिदानों को याद करते हुए उन्हें श्र’द्धांजलि अर्पित की और कहा की डॉ॰ मुखर्जी ने धारा-370 को समाप्त करने के पक्षधर थे.

गांधी जी और सरदार पटेल के अनु’रोध पर वे भारत के पहले मंत्री मण्डल में शामिल हुए और कश्मीर में धारा 370 लागू होने के वि’रोध करते हुये राष्ट्रीय हि’तों की प्रतिब’द्धता को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानने के कारण उन्होंने मंत्री मण्डल से त्या’गपत्र दे दिया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा कि डॉ. मुखर्जी शिक्षाविद् के रूप में वि’ख्यात थे. 33 वर्ष की अल्पा’यु में वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने और जनसंघ की स्थापना की.

इस मौके पर शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छः साल के कार्यकाल की उपलब्धियों एवं देशवासियों के लिये पीएम की पाती को घर-घर पहुँचाया गया.
कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रभात कुमार, मण्डल अध्यक्षता प्रणव भूषण, महामंत्री नन्हे जी, अध्यक्ष अनुमान कुमार, बुमबुम गुप्ता, मण्डल के अनु’सूचित जाति मोर्चा के अध्यक्षता संतोष चौधरी, पूर्व अध्यक्ष कुंदन पासवान सहित कई भाजयुमो एवं भाजपा नेता शामिल थे.



