CHAPRA : ट्रेन में मिला 50 नरकंकाल, तस्कर गिरफ्तार

CHAPRA : छपरा रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से 50 नरकंकाल बरामद किया गया है. नरकंकाल मिलने से पूरे स्टेशन पर हड़कंप मच गया है. हालांकि इस नरकंकाल की तस्करी करने वाले को भी जीआरपी ने गिरफ्तार किया है. मिल रही जानकारी के मुताबिक छपरा जंक्शन पर एक ट्रेन से नर कंकाल आने की किसी ने खबर दी थी. इस सूचना के बिनाह पर जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई की है. जीआरपी को जैसे ही ट्रेन में नरकंकाल होने की सूचना मिली तो जीआरपी की टीम भी एक्शन में आ गई.

पुलिस ने सियालदह-बलिया एक्सप्रेस में छापेमारी कर ये कामयाबी हासिल की. एक साथ 50 नर कंकाल देख कर पुलिस भी दंग रह गई. पुलिस ने जब नरकंकालों की गिनती की तो उसकी संख्या 50 में पाई गई. इस मामले में पुलिस ने नर कंकाल तस्कर को भी गिरफ्त में लिया है. रेल डीएसपी ने गिरफ्तार किये गए तस्कर से पूछताछ शुरू कर दी है. एक साथ 50 नर कंकाल मिलने से पुलिस भी सकते में हैं. इस मामले में रेल डीएसपी गिरफ्तार किए गए तस्कर से पूछताछ कर रही है.

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शख्स मोतिहारी का रहने वाला है. उस पर संदेह है कि वह इन नरकंकालों की तस्करी किया करता है. इसी मकसद से वह ट्रेन से भारी संख्या में नरकंकाल लेकर आ रहा था. वहीं ट्रेन से नरकंकाल मिलने से ट्रेन के आसपास यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल भी कायम हो गया. हालांकि नरकंकाल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading