
SAMASTIPUR : हसनपुर प्रखंड के बीआरसी के सभागार में मंगलवार को प्रखंड के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के एचएम के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बीईओ ललन कुमार पांडेय ने किया।

इस बैठक में बीईओ ने बाल पंजी का संधारण, पोशाक व छात्रवृत्ति योजना की सूची तैयार करने, किताब की राशि वितरण करने पर चर्चा कर सभी एचएम को विशेष निर्देश दिया। इस मौके पर बीईओ के अलावा डाॅ. झुनझुनवाला, एचएम नीलकमल राय, अवनिश कुमार राय, लक्ष्मण पासवान, प्रफुल्लचंद्र राय, बिजली पंडित, मो.इलयास, शंभूनाथ, अमोद पासवान, दिलीप कुमार राय, रेखा कुमारी, वंदना कुमारी, विभा कुमारी, कृष्ण कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।