मुख्यालय के आदे’श पर 3 साल से ज’मे पुलिस अफसरों के तबा’दला हेतु रेंज आईजी द्वारा बैठक, 15 जुलाई तक रिपोर्ट सौंपने के नि’देश 

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने तबा’दलों की समी’क्षा को लेकर सूबे के सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक और सभी वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे पत्र में उल्लेखित दिशा निर्देशों के आलोक में स्था’नांतरण प्रक्रि’या पूर्ण कर मुख्यालय में रि’पोर्ट तलब की है.

मुख्यालय द्वारा भेजे पत्र के आलोक में शनिवार को मुजफ्फरपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गणेश कुमार द्वारा रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर लम्बे समय से पद पर बने पुलिस पदाधिकारियों के स्था’नांतरण सम्बन्धी जानकारी हासिल करते हुए उनकी सू’ची बनाये जाने के निर्दे’श दिए.

बैठक के दौरान आईजी श्री कुमार ने सभी पुलिस अधीक्षकों को कहा की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्दे’शों के परिधि में आने वाले पुलिस पदाधिकारियों का स्थ’नांतरण हर हाल में 12 जुलाई तक सुनिश्चित करें, साथ ही सभी वरीय पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को 15 जुलाई तक इस आशय का प्रमा’ण पत्र पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने के साथ ही उनके जिला से स्था’नांतरित पदाधिकारी भौ’तिक रूप से प्रस्था’न कर चुके हैं और अन्य जिलों से स्था’नांतरित पदाधिकारी उनके जिले में योगदान कर चुके हैं, इसका स’ख्ती से अनु’पालन किया जाये. बैठक के दौरान मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत, शिवहर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और वैशाली पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला और मेजर साबिर हसन खान मौजूद थे.

दरअसल चुनाव आयोग ने 30 जून को बिहार सरकार को पत्र भेजकर हर हाल में लंबे स’मय से जमे सरकारी अधिकारियों और कर्मियों के तबादले के निर्देश दिए थे. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने आदेश दिया है कि एक ही जगह पर तीन साल से ज’मे पुलिस अधिकारियों का तबा’दला जल्द से जल्द किया जाए. उन्होंने इसके लिए 12 जुलाई की समय सीमा निर्धा’रित की है. आपको बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार पुलिस मुख्यालय को पुलिस पदाधिकारियों के ट्रांस’फर को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं. आयोग के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय एक्टि’व हो गया है. डीजीपी ने चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित पै’माने के आलोक में इस पर जल्द से जल्द अम’ल करने का आ’देश जारी किया गया है.

एडीजी मुख्यालय जीतेन्द्र कुमार ने सूबे के सभी आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी को लिखे पत्र में अधिकारियों के तबा’दले का आदेश जारी कर दिया गया है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ऐसे पुलिस अफसर जो सीधे तौर पर चुनाव से जुड़े हैं और जो अपने गृह क्षेत्र में तैनात है. वैसे अधिकारी जिनका किसी एक जगह पर तीन साल पूरा हो गया हो या फिर वे जिनका 31 अक्टूबर 2020 के पहले तक 3 साल पूरा हो जाएगा. ऐसे अधिकारियों को हर हाल में स्था’नांतरित किया जाए.

इसके लिए एडीजी मुख्यालय जीतेन्द्र कुमार ने 12 जुलाई तक का समय दिया है. 15 जुलाई तक इस संबंध में सभी पदाधिकारियों से कप्ला’यंस रिपोर्ट भी पुलिस मुख्यालय में सौंपने का निर्दे’श दिया गया है. इस रिपोर्ट में इस बात का जि’क्र करना होगा कि संबंधित पदाधिकारी जिले से प्रस्थान कर चुके हैं और अन्य जिले से स्था’नांतरित पदाधिकारी उनके जिले में पहुंच चुके हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading