सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त के बाद से ही सोशल मीडिया पर नोपोटिज्म को लेकर बह’स छिड़ गई है। कई स्टार किड्स ट्विटर पर ट्रोल होने के बाद से अपना कमेंट सेक्शन बंद कर चुके हैं। इसमें से एक हैं सोनाक्षी सिन्हा। ऐसे में ये कहना भी शायद गलत नहीं होगा कि ट्विटर पर जितना सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल किया जाता है, उतना शायद किसी भी अभिनेत्री को आज तक ट्रोल नहीं किया गया होगा।
सोनाक्षी को कभी अपने पिता का समर्थन करने के लिए ट्रोल किया गया तो कभी केबीसी में संजीवनी बूटी वाले सवाल को लेकर। लेकिन हर बार सोनाक्षी ने ट्रोलर्स को सबक सिखाया लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट ही डिलीट कर दिया है।

हाल ही में सोनाक्षी ने अपने वजन को लेकर बयान दिया। सोनाक्षी ने बातचीत में बताया कि कैसे उन्होंने फिल्म दबंग के लिए 30 किलो वजन घटाया था, लेकिन फिर भी लोग उनके वजन के बारे में बात करते थे। इस बात पर सोनाक्षी के फैंस ने तो उन्हें सपोर्ट किया लेकिन ट्रोलर्स को उन्हें ट्रोल करने का एक मौका और मिल गया।
एक यूजर ने सोनाक्षी को टैग करते हुए लिखा- आँख दुनिया की हर चीज देख सकती है लेकिन आंख के अंदर कुछ चला जाए तो उसे नहीं देख पाती! देखनी है तो अपने अंदर की कमियां देखने की कोशिश कीजिए।
एक ने लिखा- तुम्हें ट्रोल करने का अलग ही मजा है।
एक यूजर ने लिखा- सोनाक्षी सिन्हा अगर एक बार आपकी प्रमाणिकता खो जाए तो इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने 30 किलो वजह घटाने में कितनी मेहनत की थी। आपने अपनी इज्जत खो दी और ये सबसे खराब बात है। आपको किसी के मरने से भी फर्क नहीं पड़ता और नेपोटिज्म की दुकान हमें आपसे जरा भी फर्क नहीं पड़ता।
input : अमर उजाला