#MUZAFFARPUR : तटबं’धों की स्थिति पर रखें पै’नी नजर, को’ताही/लाप’रवाही बर्दा’श्त नहीं : डीएम 

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर डॉ०चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी/ प्रखंडों के वरीय प्रभारी प्राधिकारी उपस्थित थे एवं प्रखंडों के बी०डी०ओ/सी०ओ/पी०ओ -वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। बैठक में औराई सीओ के अनुपस्थिति के कारण उनसे स्प’ष्टीकरण पूछने एवं उनके एक दिन का वेतन स्थ’गित रखने का निर्देश दिया गया।

बैठक में औराई, कटरा ,गायघाट, मीनापुर के अंचल अधिकारियों से बाढ़ की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई एवं निर्दे’शित किया गया सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी अल’र्ट मो’ड में कार्य करें। जिन इलाकों में पानी पहुंचा है उन इलाकों में जाकर हालात का जायजा लें। जिलाधिकारी ने कहा कि तटबंधों की स्थिति पर पै’नी नजर रखें। उन्होंने निर्दे’श दिया कि निर्धारित एस०ओ०पी के तहत कार्य करें। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए किसी भी तरह की को’ताही/लापर’वाही बर्दा’श्त नहीं की जाएगी। नल -जल योजना की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि पारु में 78.7% औराई में 81.9% मुशहरी में 82.9 %कटरा में 84% कार्य पूर्ण है।

अन्य प्रखंडों के मुकाबले उक्त प्रखंडों में नल -जल यो’जना संबंधित अद्धतन स्थिति से जिलाधिकारी सं’तुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने निर्दे’श दिया कि शे’ष ब’चे हुए वार्डो में लं’बित कार्यों को शी’घ्र पूर्ण करें। उक्त प्रखंडों के सभी वरीय प्रभारी अधिकारियों को भी उन्होंने स’ख्त ल’हजे में निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने -अपने प्रखंडों में नल- जल यो’जना का पंचायतवार और वार्ड वार समीक्षा कर प्रतिवेदन देना सुनि’श्चित करें ।सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्दे’शित किया गया कि कार्यों को गति प्र’दान करते हुए लं’बित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराना सुनि’श्चित किया जाए।

यदि किसी वार्ड में राशि की कमी के कारण कार्य लं’बित है तो इसका पूर्ण समीक्षा करते हुए शेष राशि की मांग से संबंधित प्रस्ताव उपलब्ध कराना सुनि’श्चित किया जाय। हर घर नल का जल योजना के क्रियान्वयन को लेकर 97.7 प्रतिशत के साथ गायघाट एवं बोचहां सबसे आगे है वही मीनापुर और सकरा द्वारा लगभग 95% कार्य निष्पा’दित किया गया है। जिले में गरीब कल्याण रो’जगार अभि’यान के तहत पिछले शनिवार को कुल 817 योजनाएं प्रारंभ की गई थी। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित अवधि के अंतर्गत करना सुनि’श्चित किया जाए एवं किए जाने वाले कार्यों का सतत अनुश्र’वण करने का निर्देश प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों को भी दिया गया।

बैठक में निर्देश दिया गया कि 11 जुलाई को पंचायत सरकार भवन से संबंधित जो 19 योजनाएं ली गई थी उसे स-समय विहित गुणव’त्ता के साथ पूर्ण करना सुनि’श्चित करें। ऑनलाइन म्यूटेशन के अद्धतन स्थिति पर जिलाधिकारी सं’तुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने निर्देश दिया कि ऑनलाइन म्यूटेशन के कार्य में ते’जी लाई जाए। बैठक में इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, शौ’चालय निर्माण से संबंधित इंसेंटिव भुग’तान, पैक्स चु’नाव की तैयारी, सम्पूर्ति पोर्टल पर इंट्री, जल -जीवन -हरियाली के तहत आहर पइन, तालाबों एवं कुंओं का जीर्णोद्धार, सार्व’जनिक जल संर’चना का निर्माण एवं नए जल स्रोतों का सृजन इत्यादि की भी समीक्षा की गई एवं जिलाधिकारी द्वारा इसे लेकर आवश्यक निर्दे’श भी दिए गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading