देश की नौजवान पीढ़ी नशे की लत की वजह से बर्बाद हो रही : डीजी

DARBHANGA : बिहार में शराबबंदी पूरी तरह लागू किये जाने को लेकर सरकार से लेकर आम लोग तक कृतसंकल्पित हैं. बिहार में शराबबंदी अभियान की सफलता के लिए बिहार सैन्य पुलिस के महानिदेशक (डीजी) गुप्तेश्वर पांडेय को महती जिम्मेवारी सौंपी गयी है। इसे लेकर वे जिलों में जन जागरण अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में डीजी गुप्तेश्वर पांडेय आज दरभंगा पहुंचे।

शहर के एमएल एकेडमी में डीजी का भव्य स्वागत किया गया। उनके इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या छात्र-छात्राओं के साथ आमलोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीजी ने कहा कि आज हमारे देश की नौजवान पीढ़ी नशे की लत की वजह से बर्बाद हो रही है। शराब बुरी चीज है और शराब से घर का नाश होता है। नशे की वजह से परिवार बिखर जाता है।

डीजी ने कहा कि युवा पीढ़ी और लोगों को बर्बादी से बचाने के लिए बिहार की सरकार ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू की है। खुद और परिवार के भविष्य के लिए आपलोग नशे का त्याग कर प्रदेश और देश के विकास में भागीदार बने।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.