
PATNA : फतुहा थाना के कोल्हर गॉव में एक दबंग शिक्षक ने इंदरा आवास से बना दलित का मकान बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जिसपर मकान मालिक ने पुलिस को सुचना दिया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबंग शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। मकान मालिक डलडल मांझी 18 वर्ष पूर्व गैरमजरूआ जमीन पर सरकार के पैसे से इंदरा आवास बनाया था, और दो साल से मकान बन्द कर काम करने के लिए पूरा परिवार दानापुर रहता था, पांच दिन पूर्व प्रथमिक विद्यालय कोल्हर मुसहरी के प्रधान शिक्षक संजय कुमार ने अपने जमीन के आगे मकान होने के कारण डलडल मांझी की मकान को ध्वस्त कर मिटटी भराव कर दिया।

जिसकी सुचना पर पीड़ित माझी परिवार के लोग थाने में गुहार लगाने पहुचे। जिस पर पुलिस तुरन्त कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुँचे और दबंग शिक्षक को गिरफ्तार किया। वही ग्रामीणों ने संजय कुमार के कई लोगो के कब्जा करने की बात बताई।
