सुपौल जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है. जहां नदी में नहाने के दौरान डू’बने से एक बच्चे की मौ’त हो गई. घ’टना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतोना उत्तर पंचायत की है. मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 7 निवासी मोहम्मद मुख्तार का 14 वर्षीय पुत्र शाहनवाज हुसैन अपने दोस्तों के साथ बघला नदी में नहाने गया था. इसी दौरान चारों गहरे पानी में चले गए और शाहनवाज डू’ब गया, जिससे उसकी मौ’त हो गई.

सूचना गांव में पहुंचते ही मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और स्थानीय गोताखोरों ने श’व की तलाश की. लेकिन शाहनवाज का श’व नहीं मिला. घ’टना की सूचना मिलते ही स्थानीय त्रिवेणीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ को हा’दसे की सूचना दी. इसके बाद एनडीआरएफ की टीम घट’नास्थल पर पहुंची. एनडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद श’व को खोजकर बाहर निकाला. इस घ’टना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घ’टना की जानकारी देते हुए एसआई प्रकाश पासवान ने बताया कि नहाने के क्रम में किशोर गहरे पानी में डू’ब गया, जिस कारण बच्चे का मौ’त हो गई. एनडीआरएफ की टीम की मदद से काफी मशक्कत के बाद बच्चे का श’व मधेपुरा जिला के संकरपुर थाना क्षेत्र से ब’रामद किया गया है. पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्ट’मार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है.
