सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा पूरब गांव में दो पक्षों में जमकर मा’रपीट हुई है. बताया जा रहा है कि पैतृक संपत्ति में हिस्सा लेने को लेकर दो पक्षों में वि’वाद हुआ, जो बाद में खू’नी सं’घर्ष में तब्दील हो गया. इस घ’टना में आठ लोग गं’भीर रूप से घा’यल हो गए, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

घा’यलों को परिजनों ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया है. जहां एक पक्ष से घा’यल की पहचान सिराजुद्दीन अंसारी की 60 वर्षीय पत्नी इसरत खातुन, दो पुत्र 22 वर्षीय रौशन जाहिद, 20 वर्षीय अफजल हुसैन, स्व. एनुल हक के 60 वर्षीय पुत्र सिद्दकी अंसारी और दूसरे पक्ष से स्व. एनुअ अंसारी के 60 वर्षीय पुत्र युनूस अंसारी, युनूस अंसारी के 18 वर्षीय पुत्री मुजाहिल खातुन, 20 वर्षीय पुत्र मो. रफी के रूप में हुई है.

घा’यलों ने बताया कि पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर पहले से वि’वाद चल रहा है. उसी वि’वाद को लेकर आज मा’रपीट हो गई है. इस घट’ना में आधा दर्जन से अधिक लोग ज’ख्मी हो गए हैं. इस मामले में घा’यलों ने थाने में आवेदन दे दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
