गोपालगंज में ट्रिपल म’र्डर केस के वकील के घर पर अपरा’धियों ने हम’ला किया है. घर पर अप’राधियों ने फा’यरिंग कर दह’शत फैलाने की कोशिश की है. जिस वकील के घर पर ह’मला हुआ है कि वह पूर्व पीपी रह चुके हैं. रामनाथ साहू के बारे में बताया जा रहा है कि वह आरजेडी से भी जुड़े हुए हैं.

यह घट’ना नगर थाने से महज 150 मीटर की दूरी पर पुरानी चौक के पास हुई है. घ’टना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी पहुंचे. घट’नास्थल से पांच खोखा मिला है. घ’टना के बाद अधिवक्ता का परिवार जहां दह’शत में हैं. वकील रामनाथ साहू ने बताया कि हथुआ में हुए ट्रिपल म’र्डर केस में पी’ड़ित जेपी यादव की तरफ से अधिवक्ता हैं. इस मामले में जेडीयू के विधायक पप्पू पांडेय, इनके बड़े भाई सतीश पांडेय, भतीजा जिला पर्षद अध्यक्ष मुकेश पांडेय समेत चार लोग ना’मजद हैं. वकील ने आरो’पितों की जमानत का कोर्ट में विरो’ध करने की बात बतायी. इसलिए ही उनके घर पर अप’राधियों द्वारा फा’यरिंग की गई है, ताकि इस केस से अधिवक्ता खुद अलग हो जाए.
गोपालगंज के रूपनचक गांव में आरजेडी नेता जेपी यादव के परिवार में ट्रिपल म’र्डर हुआ था.इस घटना में जे’पी यादव के पिता, भाई और मां की मौ’त हो गई थी. जबकि गो’ली से घा’यल जेपी यादव को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. बाद में वह ठीक हो गए. जेपी ने जेडीयू विधायक, उनके भाई सतीश पांडेय और भतीजे मुकेश पांडेय और रिश्तेदार बटेश्वर पांडेय पर के’स दर्ज कराया था.
