
थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव स्थित नारसन चौर से तीन दिन पूर्व मिली एक युव’ती के श’व की अधिकारिक रूप से अभी तक शि’नाख्त नहीं हो पायी है। हालांकि मामले में सरैया पुलिस जैतपुर ओपी क्षेत्र से दो व सरैया थाना क्षेत्र से एक सं’दिग्ध को हिरा’सत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, युवती के श’व को लेकर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से चर्चाओं का बाजार गर्म है।

चर्चाओं के अनुसार जैतपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से एक युवती कुछ दिन पूर्व गा’यब हो गई थी। हालांकि युवती के परिजनों ने कही भी युवती के गा’यब होने संबंधी कोई शिका’यत दर्ज नहीं करायी थी। ग्रामीणों ने युवती के श’व की पहचान भी कर लिया। लेकिन युवती के घर वाले पहचान करने से अब तक इंकार कर रहे हैं। सरैया थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि मा’मले में तीन सं’दिग्धों को हिरा’सत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृ’त युवती के बारे में आ’शंका जतायी जा रही है कि वह जैतपुर ओपी क्षेत्र की रहने वाली थी। हालांकि उसके परिजन श’व की पहचान नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस मा’मले की जांच कर रही है।
