
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिला परिषद सभागार में आज द्वितीय चरण के 05 विधानसभा में होने वाले निर्वाचन से संबंधित राजनी’तिक दलों के अभ्यर्थियों एवं प्रतिनि’धियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी मुजफ्फरपुर डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई।बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक जयंतकांत के साथ पांच विधानसभाओं में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, व्य’य प्रे’क्षक एवं पुलिस प्रे’क्षक तथा सभी विधानसभाओं के निर्वाची पदाधिकारी और विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्दे’श के आलोक में शांतिपूर्ण नि’ष्पक्ष स्वतं’त्र और स्वच्छ मतदान के लिए जिला प्रशासन के द्वारा मुक म्मल तैयारी की गई है। उन्होंने उपस्थित सभी अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा covid-19 से संबंधित जारी विस्तृत दिशा निर्दे’श का अनुपालन हर हाल में किया जाना है। राजनी’तिक दल और अभ्यर्थी भी चुनाव प्रचार में निश्चित रूप से उक्त दिशा निर्दे’श का पालन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने उपस्थित सभी अभ्यर्थियों को आ’श्वस्त किया कि इस विधानसभा चुनाव में कोरो’ना संक्र’मण से ब’चाव का पु’ख्ता इंत’जाम किया गया है। कोरो’ना संक्र’मण से ब’चाव के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा की गई मुक म्मल व्यवस्था की विस्तृत जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा अभ्यर्थियों को दी गई।

उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिये सभी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही साथ सुरक्षित मतदान के मद्देनजर प्रत्येक मतदान केंद्रों को सैनि’टाइज करने हेतु कार्य योजना तैयार की जा चुकी है। सभी मतदाताओं को ग्लव्स भी उपलब्ध कराया जाएगा। सबों की थर्मल स्कै’निंग की जाएगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि स्वतं’त्र और नि’ष्पक्ष चुनाव को लेकर सुर’क्षा का मु’कम्मल इंतजा’म किया गया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव ल’ड़ने वाले अभ्यर्थियों एवं संबंधित राजनी’तिक दलों को निर्वाचन से संबंधित कोई शं’का या शिका’यत हो तो वे प्रे’क्षक से मिलकर बता सकते हैं।

इससे पूर्व सभी अभ्यर्थियों को चुनाव-प्रचा’र में आदर्श आचार संहिता का अनुपा’लन करने एवं चुनाव प्रचार, ख’र्च का ब्योरा विधिवत संधारित करने के बारे में विस्तार से जानकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार मिश्रा एवं नोडल पदाधिकारी व्यय एवं अनुश्रवण कोषांग गोपाल अग्रवाल के द्वारा दी गई। बैठक में प्रत्याशी द्वारा ख’र्च किए जाने की सीमा 28 लाख है साथ ही यह भी कहा गया कि किसी तरह के इ’लीगल ख’र्च की जानकारी मिलने पर का’र्रवाई के साथ उस राशि को कैंडिडेट के एक्सपें’डिचर में जोड़ दिया जायगा।

बैठक के दैरान बताया गया कि ₹50000 से अधिक का नगदी के साथ परिव’हन नहीं किया जा सकता और ₹10000 से अधिक के प्रचा’र सामग्री का परिव’हन नहीं किया जा सकता है। बैठक में अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए प्र’श्नों का बारी-बारी से जवाब दिया गया। वाहनों की अनु’मति, पोस्टर पंपलेट बैनर के द्वारा प्रचार के संबंध में निर्धारित नि’यमों, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रचार प्र’सार के संबंध में निर्धा’रित नियमों, व्य’य पं’जी का संधा’रण, किए गए व्य’य की जां’च इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी अभ्यर्थियों को दी गई दी गई।




