
PATNA : कांग्रेस की सरकार में महं’गाई को लेकर अक्सर सवा’ल उठ रहे थे. वही सिलसिला अब नरेंद्र मोदी की सरकार में भी जारी है. पिछले दिनों हमने देखा कि अचानक से एलपीजी सिलिंडर पर 50 रुपये की ब’ढ़ोतरी हुई. लेकिन अब आपको ये जानकार काफी है’रानी होगी कि मोदी सरकार ग्राहकों की जेब काफी ढी’ली कर रही है. ये थोड़ा टेक्निकल है इसलिए लोगों को इसका सीधा अस’र नहीं समझ में आ रहा लेकिन आपको हम आसान भाषा में सम’झाएं तो पिछले 3 साल में LPG सिलिंडर पर मिलने वाली स’ब्सिडी 203 रुपये घ’ट गई है.

नरेंद्र मोदी की सरकार में पिछले तीन साल में एलपीजी सिलिंडर पर ग्राहकों को मिलने वाली सब्सि’डी राशि में 203 रुपये घ’ट गई है. अगर हम पिछले महीने की बात करें तो ग्राहकों के खाते में सिर्फ 79 रुपये सब्सि’डी के तौर पर भेजे गए हैं, जो कि काफी क’म है. जबकि एलपीजी सिलिंडर की कीमत 692 रुपये थी. इसके साथ ही आपको हम ये भी बता दें कि दिसंबर 2020 में सिलिंडर की की’मत 792 रुपये होने के बावजूद बढ़ी हुई स’ब्सिडी नहीं मिली है. कई उपभोक्ताओं ने इस महीने ब’ढ़ी हुई की’मत पर सिलिंडर बुक कराया, लेकिन ग्राहकों के खाते में स’ब्सिडी नहीं पहुंची.



रसोई गैस सिलिंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं. (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दा’म चेक कर सकते हैं. तेल कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि एलपीजी सिलिंडर के दाम इतने कम हो गये हैं कि इस साल मई-जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्तूबर और नवंबर में भी ग्राहकों को स’ब्सिडी नाम मात्र मिल रही है. नवंबर माह की स’ब्सिडी 79 रुपये मिल रही है.

स’ब्सिडी के संबंध में तेल कंपनियों का कहना है कि सब्सिडी का निर्धारण तेल कंपनियां नहीं, सरकार त’य करती है. इसलिए इस संबंध में कुछ बताना मुश्किल है. बिहार एलपीजी वितरक संघ के अध्यक्ष डा. रामनेरश सिन्हा का कहना है कि सरकार स’ब्सिडी के रूप में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत में अंतर को देती है. जब दोनों की कीमत लगभग एक है. इस वजह से स’ब्सिडी भी कम हो गयी है. यानी अगर बिना स’ब्सिडी वाले सिलिंडर की की’मत बढ़ती है, तो स’ब्सिडी भी मिलनी शुरू हो जायेगी.





