#MUZAFFARPUR : चर्च में क्रिसमस की तैयारियां शुरू, साफ़-सफा’ई का जाय’जा लेने पहुंचे विधायक व मेयर

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : कोरो’ना के बीच क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैैं. जिले की सभी चर्च को सजाने का काम शुरू हो चुका है. इस बार कोरो’ना महामा’री के कारण क्रिसमस पर्व सादगी और सावधानी के साथ मनाए जा रहे हैं. क्रिसमस पर 24 दिसंबर की रात और 25 दिसंबर की सुबह होने वाली प्रार्थना सभा के लिए चर्च में साज-सज्जा और सफा’ई व्यवस्था का कार्य प्रारम्भ हो चुका है.

मुजफ्फरपुर नगर निगम के सहयोग से गौशाला रोड स्थित जैक्सन मेथोडिस्ट मेमोरियल चर्च परिसर की साफ-सफा’ई प्रकाश की समुचित व्यवस्था’ और सडकों की साफ़ सफा’ई की वार्ड पार्षद इक़बाल कुरैशी की निग’रानी में की जा रही है. साथ ही चर्च के प्रांगण की साफ-सफा’ई और बगीचे को विशेष रूप से संवारा जा रहा है. प्रार्थना सभा के लिए हाल की साज-सज्जा की जा रही है. चर्च की साफ़ सफा’ई का नि’रीक्षण करने पहुंचे नगर विधायक विजेंद्र चौधरी और महापौर सुरेश कुमार का प्रियंका कुमारी द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया.

चर्च प्रबंधन की ओर से पास्टर जगदीश मसीह ने नगर विधायक और महापौर को मां’गों से युक्त एक आवेदन पत्र सौं’पा. दिए गए आवेदन के अनुसार ईसाई समुदाय के एकमात्र मालीघाट संस्कृत कॉलेज के सामने स्थित क’ब्रिस्तान की चहारदीवारी के निर्माण के साथ ही चापाकल लगाने की मां’ग और चर्च में पैदल चलने वालों के लिए मुख्य द्वार से चर्च के भवन तक सड़क निर्माण की मां’ग रखी गई. जिसका जल्द  से जल्द निदा’न करने का आश्वासन नगर विधायक और महापौर द्वारा दिया गया. इसके साथ ही पास्टर द्वारा विधायक, महापौर समेत वार्ड पार्षद को क्रिस्मस पर्व के मौके पर 25 दिसम्बर को चर्च आने हेतु निमंत्रित भी किया.

मौके पर मौजूद नगर विधायक ने कहा की प्रत्येक वर्ष वार्ड पार्षद द्वारा साफ-सफा’ई करवाई जाती रही है, साफ-सफाई में कोई त्रु’टि न रह जाये इस कारण हम सब यहाँ पहुंचे हैं. ईसाई समुदाय की कुछ सम’स्यायें हैं, जिसपर कार्रवाई करते हुए जल्द ही इसका निदा’न किया जायेगा. सभी धर्म के लोग मिलजुल कर सभी धर्म के लोगों का सम्मान करे और मिलजुल कर पर्व मनाये. हम सभी लोगों का सह’योग इनके साथ है.

वहीं महापौर सुरेश कुमार ने ईसाई समुदाय के सभी लोगों को ‘बड़ा दिन’ क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा की हम सभी सर्वधर्म में विश्वास करते हैं और प्रत्येक वर्ष पास्टर साहब के आ’ग्रह पर साफ़-सफाई के नि’रीक्षण के लिए आते हैं, की कहीं कोई क’मी न रह जाये. इस वर्ष भी चर्च, चर्च परिसर और आसपास साफ-सफा’ई करवाई जा रही है. सभी ध’र्मों के पर्व हम सभी लोग पर’स्पर सहयोग से और मिलजुल कर मनाये जिससे हम और हमारा समाज हमारा देश की उन्नति की ओर अग्रसर हो.

पास्टर जगदीश मसीह ने बताया कि कोरो’ना से ब’चाव के लिए पूरे इंत’जाम रहेंगे. प्रार्थना सभा के दौरान उचित शारी’रिक दू’री बनाए रखने के लिए बैठने की वैसी व्यवस्था की गई है. प्रार्थना सभा में आने वाले श्रद्धालुओं की चर्च के गेट पर थ’र्मल स्कै’निग होगी, साथ ही दोनों हाथ सैनि’टाइज कराए जाएंगें. चर्च में प्रवेश करने वालों के लिए मा’स्क अनि’वार्य होगा और प्रार्थना सभा के दौरान उचित शारी’रिक दु’री का अनुपा’लन कराया जायेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading