
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : गुप्त सूचना के आधार पर राजस्व अधिसू’चना निदेशालय डीआरआई ने मुजफ्फरपुर के बैरिया स्थित एक होटल से राजस्थान के दो त’स्करों को 1.56 करोड़ के 3 किलो विदेशी सोना बरा’मद करते हुए गिर’फ्तार किया है. पूछताछ के बाद दोनों को न्या’यिक हि’रासत में जे’ल भेज दिया गया. इन से मिली जानकारी के आधार पर डीआरआई आगे की का’र्रवाई में जुटी है.

डीआरआई के अधिकारी ने इसकी पु’ष्टि करते हुए बताया कि गिर’फ्तार दोनों त’स्कर बस द्वारा गुवाहाटी से मुजफ्फरपुर पहुंचे थे. यहाँ से दिल्ली के रास्ते जयपुर से बीकानेर पहुंचकर सोने के बिस्कुटों की डिली’वरी देनी थी. इस दौरान डीआरआई की रीजनल यूनिट मुजफ्फरपुर के अधिकारियों की टीम में होटल में छा’पेमारी कर दोनों युवक को दबो’च लिया. डीआरआई के अधिकारी ने बताया कि पक’ड़े गए युवकों ने सोना को अपने पेंट में छि’पा कर रखा था इसके लिए पैंट के अंदर में दो अतिरिक्त पॉकेट बनाया था.

इसमें डेढ़-डेढ़ किलो सोना दोनों पॉकेटों में छुपाया था. पकड़े जाने पर युवकों ने पू’छताछ में बताया कि वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट से मुजफ्फरपुर पहुंचे थे. सोना की यह खेप की तस्करी कर म्यांमार से गुवाहाटी भेजी गई थी. इसे राजस्थान के बीकानेर में खरी’दार को सौं’पना था. इसके लिए इन दोनों को मोटी रक’म भी दी गई थी.वहीं अब पू’छताछ करने के बाद त’स्करों से मिली जानकारी के अनुसार डीआरआई आगे की जां’च पड़’ताल में लग गया है. वहीं डीआरआई की टीम बीकानेर के खरीददार का पता लगाने में भी लगी हुई है, ताकि उसे भी प’कड़ कर इसके मुख्य आ’रोपी तक पहुं’चा जा सके.









