
PATNA : पुलिस मुख्यालय के आसूचना व सुर’क्षा प्रभाग ने सूबे में ठं’ड व कुहा’से के प्रको’प के बीच न’क्सली वा’रदात की आशं’का जताई है। साथ ही सूबे के सभी जिलों के एसएसपी, एसपी और रेल एसपी को अल’र्ट किया है। अधिकारियों को सत’र्क करते हुए जानकारी दी गई है कि न’क्सली इस साल अबतक 22 घट’नाओं को अंजा’म दे चुके हैं। इसमें मुंगेर, गया और नवादा, लखीसराय, औरंगाबाद व वैशाली जिले शामिल हैं।

विभागीय गाइ’डलाइन आने के बाद मुजफ्फरपुर एसएसपी जयंतकांत ने सभी थानेदार व ओपी प्रभारी को अल’र्ट किया है। पुलिस मुख्यालय के आसूचना व सुर’क्षा प्रभाग के आईजी ने छह बिंदुओं पर सत’र्कता बर’तने का निर्देश दिया है। कहा है सुरक्षा के लिहाज से सभी पुलिस प्रतिष्ठानों का भौतिक स’त्यापन किया जाए। ब’ल की संख्या, मो’र्चा, उपलब्ध संसा’धनों का नि’रीक्षण कर खा’मियों का समा’धान हो।

सुर’क्षाब’लों को न’क्सली खतरे के मद्देनजर सुर’क्षा को लेकर जानकारी दी जाए। विकास कार्य में संलग्न ठेकेदारों की बैठक कर सम’न्वय स्थापित की जाये। नक्स’लियों की ओर से ल’क्षित व्यक्तियों को सत’र्क किया जाए और नक्सली नेताओं की गतिवि’धियों पर लगातार निग’रानी रखी जाये।

यहां जरूरी है सत’र्कता :
पुलिस थाना, पिकेट, ओपी, गश्ती दल, छापेमारी दल, पुलिस मुख’बिर, चौकीदार, दफादार, मोबाइल टावर, जे’ल, पुलिस केंद्र, जिला प्रशासन से जुड़े ठे’केदार समेत उनके मुंशी, गार्ड, वाहन, उपकरण, कार्यस्थल.









