
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुजफ्फरपुर नगर निगम सभागार में वर्ष 2020 की अंतिम सशक्त स्थाई समिति की बैठक नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय, महापौर सुरेश कुमार, उप विकास आयुक्त विशाल आनंद और समिति के सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुई. घंटों चली बैठक में 14 एजेंडों की समी’क्षा की गई. साथ ही एजेंडा में शामिल कार्यों और लंबे समय से लं’बित कार्यों के आ’लोक में पूर्व से चल रही का’र्रवाई पर भी चर्चा हुई. कई एजें’डे वर्षों पु’राने हैं जिन पर का’र्य धरातल पर नहीं उ’तर सका है. बैठक के दौरान बरसात के दौरान शहर को डू’बने से ब’चाने हेतु कई प्रस्ताव पारित किये गए, जिस पर महापौर ने अगली बरसात में शहर में कहीं भी जलज’माव नहीं होने देने का भी द’म्भ भरा है.

बैठक उपरांत महापौर सुरेश कुमार ने बताया की वर्ष की अंतिम बैठक में कुल 14 प्रस्ताव को रखा गया, जिसमे सबसे मुख्य प्रस्ताव शहर में मॉल और मार्केट निर्माण से सम्बंधित था. प्रस्ताव के सम्बन्ध में नगर आयुक्त ने चिन्हित स्थलों हेतु अगले एक माह में डीपीआर तैयार करवाने का आश्वा’सन दिया है. महापौर ने बताया की बरसात में शहर में कहीं भी जलज’माव नहीं हो, इसके लिए आगामी 15 जनवरी से फरदो की उड़ा’ही प्रारम्भ करवा दी जाएगी। उड़ा’ही के दौरान इस्ते’माल होने वाले सभी उपक’रणों हेतु आदेश दे दिया गया है.

बीबी कॉलेजियट और महिला शिल्प कला भवन में पंप हाउस समेत जिले की सभी 26 पंप हॉउसों का निर्माण किया जायेगा, जिसमे 4-5 पंप बनकर तैयार हो चुके हैं, बाकि निर्माण प्रक्रि’या में हैं और बहुत जल्द पूर्ण हो जायेंगे. महापौर सुरेश कुमार ने बताया की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के 7 निश्चय यो’जना के जल-जी’वन हरियाली के तहत जिले की सभी कुओं की सा’फ़-स’फाई और उड़ा’ही कराये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है.

कुओं की सा’फ़-सफा’ई हेतु पहले जमादार और वार्ड निरीक्षकों द्वारा सूची बनाकर दी जाती थी, अब शहर के सभी वार्ड पार्षदों से उनके वार्डों के सभी कु’ओं की संख्या और अद्यतन जानकारी हासिल कर कुओं की सा’फ-स’फाई और उड़ा’ही कराई जाएगी. इसके साथ ही शहर में स्थल चिन्हित करते हुए डीलक्स शौ’चालय निर्माण कराये जाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया है. मीडिया के माध्यम ने महापौर ने सभी संवेदकों को चे’ताते हुए कहा की किसी भी एजेंसी द्वारा जनहित में किये जा रहे विकास कार्यों के दौरान तो’ड़फो’ड़ की पूरी जि’म्मेवारी संवेदकों की होगी. तो’ड़फो’ड़ और लापर’वाही बरतने वाले संवेदकों के खि’लाफ प्राथ’मिकी दर्ज की जाएगी और उनसे मरम्म’ति कार्य भी करवाया जायेगा.

उन्होंने आवास योजना और अंत्येष्टि के दौरान निर्गत मृत्यु प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में फैली अफ’वाह के सम्बन्ध में स्पष्ट करते कहा की आवास योजना के आवेदनों पर सम्बंधित वार्ड पार्षद ही अनुशंसा करेंगे. वहीं अंत्ये’ष्टि हेतु सिकंदरपुर स्थित मु’क्तिधाम ही निबंधित स्थल है. इसके अलावा श’व अंत्ये’ष्टि हेतु दो और स्थल हैं. जहाँ अंत्ये’ष्टि करने पर कुछ सरल प्रक्रि’या के उपरांत निगम द्वारा मृ’त्यु-प्रमाण पत्र नि’र्गत करा दिया जायेगा, इसमें कहीं से किसी परे’शानी की कोई बात नहीं है.

बैठक में प्रमुख नालों की स’फाई, मोतीझील में पार्किंग, शौ’चालय निर्माण, मोतीझील स्थित बम पुलिस गली में पार्किंग का निर्माण, मिठनपुरा व जेल चौक आदि इलाकों के निगम के जमीन पर पीपीपी मोड पर मॉल व मार्केट निर्माण को प्र’स्ताव में शामिल किया गया था. इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में 10 पोल व स्ट्रीट लाइट के अलावा दो सफाई ठे’ला उपलब्ध कराने, बीस ट्रैक्टर ढाला की खरी’दारी व बहलखाना में पड़े स्क्रे’प की निला’मी के अलावा बहलखाना के जीर्णोद्धार, ऑडिटोरियम के जीर्णोद्धार, शौचालय, स्ट्रीट लाईट की रिपे’यरिंग व हाइड्रोलिक सीढ़ी की खरी’दारी आदि प्रस्ता’व शामिल रहे.








