#MUZAFFARPUR : एस ड्राइव के दौरान गां’जा, हथि’यार व भूटान की शराब के साथ 11 शा’तिर गिर’फ्तार

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिले में अप’राध और आप’राधिक घट’नाओं पर नके’ल कस’ने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्दे’श पर चलाये जा रहे एस ड्राइव (समका’लीन अभि’यान) के तहत पुलिस को कई अहम् सफल’ताएं हासिल हुई है. इस दौरान बीते सोमवार को पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार और पुलिस उपाधीक्षक नगर रामनरेश पासवान के नेतृत्व में विशेष समका’लीन अभि’यान के तहत अहियापुर थाना क्षेत्र में का’र्रवाई कर हथि’यार, प्रतिबं’धित मा’दक पदार्थ, महंगे ब्रांड की विदेशी श’राब के साथ कई मामलों में वां’छित एक दर्जन शा’तिर अपरा’धकर्मियों को गिर’फ्तार करते हुए कई मामलों का सफल उद्भे’दन कर दिया.पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार और पुलिस उपाधीक्षक  नगर रामनरेश पासवान के नेतृत्व में सर्वाधिक अप’राध प्रभावित इलाका अहियापुर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुनील कुमार रजक के साथ अपरा’धियों की ध’र-पक’ड़ हेतु अभि’यान चलाया.

इस सम्बन्ध में प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार ने बताया कि 4 दिन पूर्व अहियापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर स्थित भारत फाइनेंस कार्यालय से हुई 6.50 लाख रूपए लू’ट मामले का सफल उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल 03 अपरा’धकर्मियों को तीन हजार रुपये, 02 ड्राइविंग लाइसेंस, 02 आधार कार्ड, इंडसइंड बैंक का ऋण अदायगी रसीद व फॉर्म, घट’ना में प्रयुक्त एक हौंडा ड्रीम मोटरसाइकिल और 03 मोबाइल के साथ गिर’फ्तार कर लिया गया. पकडे गए आरो’पियों की पहचान द्वारिकनगर निवासी सुधांशु कुमार और सूरज कुमार, दरधा माधोपुर निवासी राजा कुमार (सभी मुशहरी थाना क्षेत्र) के रूप में की गई है.

पकडे गए आरो’पियों ने वैशाली के विदुपुर निवासी अभिषेक कुमार, राजा कुमार और अन्य अज्ञात अपरा’धकर्मियों के घटना में शामिल होने की बात कही है. गिर’फ्तार युवकों ने अज्ञात अपरा’धकर्मियों के सम्बन्ध में अभिषेक को पूरी जानकारी होने की बात कही है. जिसकी ध’र-पक’ड़ हेतु पुलिस लगातार छा’पेमारी कर रही है. प’कडे गए आरो’पियों के खिलाफ मुशहरी, अहियापुर समेत कई थानों में ह’त्या, लू’ट, आ’र्म्स ए’क्ट, म’द्य नि’षेध अधि’नियम समेत कई धा’राओं के तहत लगभग आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. बता दें की 24 दिसम्बर को अहियापुर के राघोपुर स्थित भारत फाइनेंस के कार्यालय में आधा दर्जन की संख्या में नका’बपोश अपरा’धियों ने 6.50 लाख रुपये लू’ट लिया था.

अहियापुर थाना क्षेत्र में दूसरी सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली. सिटी एसपी ने बताया की जयगांव से मुजफ्फरपुर होते हुए मोतिहारी जा रही बस में अवैध शराब की सूचना के आलोक में बैरि’केडिंग लगाकर सघन जां’च अभि’यान चलाया गया, जिसमें चालक, खलासी और कंडक्टर को 750 एमएल के दो कार्टून भूटान निर्मित व्हि’स्की और रम  के साथ गिर’फ्तार किया गया. पक’डे गए तीनो की पहचान बेतिया जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के सिरिसियां अड्डा निवासी बस चालक उमाशंकर यादव, बेगूसराय जिले के छौराही थाना क्षेत्र के अंजनी परोरा निवासी खलासी पंकज यादव और मोतिहारी जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी कंडक्टर युगल किशोर पाण्डेय के रूप में की गई है.

तीसरा मामला प्रतिबं’धित मा’दक पदार्थ स्मै’क की बराम’दगी से जुड़ा है. बखरी चौक पर ग’श्ती के दौरान सं’देह के आधार पर दो युवकों को 35 पुड़िया स्मै’क के साथ गिर’फ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान दोनों ने स्मै’क बे’चने की बात स्वी’कारी है. पक’डे गए दोनों युवक गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी निवासी अभिषेक कुमार और अहियापुर थाना के पास का निवासी मुन्ना मल्लिक हैं. पुलिस टीम दोनों से पू’छताछ कर स्मै’क के मुख्य सर’गना तक पहुँचने की कवायद में जु’टी है.

पुलिस टीम को चौथी कामयाबी वाहन जांच के दौरान मिली. सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया की अखाड़ाघाट-जीरोमाइल रोड में वाहन जांच के दौरान अखाड़ाघाट से आ रही एक टेम्पू को संदेह पर रुकने का इशारा करते ही टेम्पू से उतर कर तीन व्यक्ति फ’रार होने की को’शिश करने लगे, जिन्हे मौके पर उपस्थित पुलिस बल द्वारा खदे’ड़ कर पक’ड़ लिया. पकडे गए युवकों के पास से एक देशी पि’स्टल, दो राउंड जि’न्दा कार’तूस, एक मोबाइल और डेढ़ किलो प्रतिबं’धित गां’जा बरा’मद किया गया. पकडे गए युवकों की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर साधुगाछी  निवासी सौरभ कुमार, राय ठाकुर लेन, पार्वती भवन के नजदीक निवासी प्रशांत कुमार और हथौड़ी थाना क्षेत्र के विभिषणपट्टी निवासी राजीव रंजन के रूप में की गई है. पक’डे गए आरो’पियों ने लू’ट पाट करने के साथ ही माद’क पदा’र्थों जैसे गां’जा आदि की खरीद-बिक्री करने की भी बात स्वीकारी है.

पक’डे गए सभी आरो’पितों के सम्बन्ध में सिटी एसपी ने बताया की फ़िलहाल पुलिस टीम द्वारा आसपास के थानों और सीमावर्ती जिलों से भी इनका आपरा’धिक इतिहास खं’गाला जा रहा है. अपरा’धियों के स्वी’कारोक्ति बयान, बरा’मद मोबाइल के सीडीआर के आधार पर वैज्ञानिक पद्धति से अनुस’न्धान करते हुए पुलिस टीम इनके अन्य फ’रार साथियों की तला’श में लगातार छा’पेमारी कर रही है. समकालीन अभियान के दौरान छा’पेमारी में पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक नगर रामनरेश पासवान, अहियापुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार रजक, पुसअनि त्रिलोकनाथ झा, सअनि अनुज कुमार मेहता और अहियापुर थाना की सश’स्त्र पुलिस ब’ल शामिल थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading