#MUZAFFARPUR : प्रभात तारा स्कूल की प्राचार्या के स्था’नांतरण के विरो’ध में अभिभावकों ने ज’मकर का’टा बवा’ल, रो’ड़ेबाजी

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के प्रभात तारा स्कूल में पुरानी प्राचार्या का स्था’नांतरण किये जाने और नई प्राचार्या की नियुक्ति करने के वि’रोध में अभिभावकों ने घंटों जमकर बवा’ल किया. स्कूल के बाहर हंगा’मा व वि’रोध प्रद’र्शन के साथ रो’ड़ेबाजी भी हुई. मौके पर पहुँची दो थानों की पुलिस और क्यूआरटी के जवानों ने पहुँच स्थिति को नियं’त्रित किया. हंगा’मा और प्रद’र्शन की सूचना पर अनुमंडलाधिकारी पूर्वी कुंदन कुमार मौके पर पहुंचे और अभिभावकों समेत दोनों प्राचार्या से मामले की जानकारी हासिल की.

मिली जानकारी के अनुसार चक्कर मैदान स्थित प्रभात तारा स्कूल की प्राचार्या के स्था’नांतरण की सूचना पर स्कूल के बाहर सुबह 10 बजे से सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्रा और अभिभावक पहुँच गए और सिस्टर मैरी के स्था’नांतरण का वि’रोध करने लगे. मौके की नजा’कत भां’पते हुए स्कूल के गा’र्ड ने सभी गेट बं’द कर दिया. गेट बंद होने से ना’राज अभिभावकों ने जम’कर रो’ड़ेबाजी की और गेट फां’द कर स्कूल परिसर में प्रवेश करने का प्रया’स करने लगे. सूचना पर दल ब’ल के साथ पहुंचे काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष ने अभिभावकों को समझाने का प्रयास किया, पर लोग मा’नने को तैयार नहीं थे. बढ़ते आक्रो’श को देखते हुए पुलिस बल’ के साथ सदर थानाध्यक्ष संजीव कुमार निराला और क्यूआरटी टीम भी पहुंची और लोगों को शां’त कराया.

पूर्व प्राचार्य सिस्टर मेरी रावत का कहना है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के जा’नबू’झ कर तबा’दला कर दिया गया है. वर्तमान प्राचार्या ऐनी जोश द्वारा प्राचार्या के कार्यालय का ताला तो’ड़ दिया गया और मेरी गै’रहा’जिरी में स्कूल की मैनेजर सिस्टर सुषमा, नई प्राचार्या सिस्टर ऐनी और हाईस्कूल की प्रिन्सिपल अनिता तिर्की द्वारा जगह-जगह नो’टिस लगाया कर कक्ष में नया ता’ला लगा दिया गया.
वहीं वर्तमान प्राचार्य एनी जोश का कहना है कि पूर्व प्राचार्या द्वारा  लगाए जा रहे सभी आ’रोप बेबुनि’याद हैं. विद्यालय में किसी तरह का कोई विवा’द नहीं है. पूर्व प्राचार्या द्वारा मोबाइल पर मैसेज कर अभिभावकों और छात्राओं को बुला कर जा’नबू’झकर स्कूल की छवि को बद’नाम करने की को’शिश की जा रही है.
बेतिया होली क्रॉस सिस्टर्स सोसाइटी की अध्यक्ष सिस्टर पुष्पिता वर्घीस ने कहा की पूर्व प्राचार्या मैरी रावत का छह बार स्था’नांतरण किया गया पर वो मुजफ्फरपुर छो’ड़कर कहीं जाना ही नहीं चाहती. 12 वर्षों से वह यहीं जमी हैं. अभी भी हेड ऑफिस से उनका स्था’नांतरण होली क्रॉस कान्वेंट, फेयर फील्ड कॉलोनी, दीघा घाट कर दिया गया, पर वे फिर भी जाना नहीं चाहती.
वहीं मौके पर मौजूद काजी मोहम्मदपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरो’प प्रत्या’रोप लगा रहे है. दोनों प’क्ष द्वारा ही दिग्भ्र’म की स्थिति बनाई जा रही है. मैनेजमेंट द्वारा पूर्व प्राचार्या का तबादला कर दिया गया है. पूर्व और वर्तमान प्राचार्या के बीच यही विवा’द का कारण बना है. अभी स्थिति सा’मान्य है. पुलिस जां’च कर रही है. उपद्र’व फ़ै’लाने और विधि व्य’वस्था में बा’धक बनने वालों को चि’न्हित करते हुए उनके खि’लाफ विधिस’म्मत का’र्रवाई की जाएगी.
मौके पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे अभिभावकों का कहना था की तबा’दला और नियुक्ति का प्राव’धान है, पर तबा’दला बिना किसी पूर्व सूचना के और दुर्व्य’वहार कर नहीं किया जा सकता. प्रभात तारा स्कूल की पूर्व प्राचार्या मैरी रावत ने बहुत मेहनत से विद्यालय को इस मु’काम तक पहुँचाया है, सत्र समाप्ति के पूर्व ही किसी प्रकार की नियु’क्ति और स्थानांतरण गलत है. इससे छात्र-छात्रों की पढाई पर अ’सर पड़ेगा. कई अभिभावकों का कहना था की पूर्व प्राचार्या मैरी रावत ने कोरो’ना का’ल के दौरान स्कूल फी’स मा’फ़ करने की बात कही थी, जो नई प्राचार्या ऐनी जोश के आते ही अभिभावकों को मेसेज कर फी’स जमा करने को कहा जा रहा है, जो कहीं से तर्कसं’गत नहीं है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading