#GOPALGANJ : पूर्व विधायक के निध’न के कुछ देर बाद ही पत्नी ने भी तो’ड़ा द’म, एक साथ सजी चि’ता

Bihar: Case Against Rightwing Sites For Fake Claims of Communal Angle in  Minor's Murder

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज में मंगलवार को एक म’र्माहत करने वाली घट’ना सामने आई. यहां 85 वर्षीय पूर्व विधायक के निध’न के महज कुछ घंटे के अन्दर ही उनकी पत्नी ने भी द’म तो’ड़ दिया. पति-पत्नी के एकसाथ देहां’त की हर तरफ चर्चा है. यह पूरा वाकया मोहम्मदपुर के महरानी पनडूही टोला का है. दरअसल, बैकुंठपुर के महारानी पनडूही टोला में नवासे पर रह रहे पूर्व विधायक राज नंदन राय का सोमवार की देर शाम निध’न हो गया था. उनके निध’न के बाद पूर्व विधायक की बुजु’र्ग पत्नी इस कदर आह’त हुईं कि उनका भी नि’धन अपने पति के श’व के पास ही हो गया. वो पति के निध’न के बाद उनके श’व के पास विला’प कर रही थीं.

सीतामढ़ी जिला के सोनबरसा विधानसभा से विधायक रह चुके राज नंदन राय महम्मदपुर थाने के महारानी पनडूही टोला स्थित अपने ससुराल में वर्षों से रह रहे थे. सोमवार की देर शाम उन्हें सांस लेने में दि’क्कत हुई, जिसके बाद इला’ज कराने के लिए ले जाने से पहले ही उनकी मौ’त हो गई. 85 वर्षीय पूर्व विधायक की मौ’त से आ’हत पत्नी श्र’द्धा देवी पति के श’व के समीप बिल’खती रहीं. वो इस मौत से इस कदर सद’मे में थीं कि उन्होंने भी दो घंटे के बाद द’म तो’ड़ दिया.

परिजनों ने बताया कि राज नंदन राय 1969 में सोनबरसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने थे. वो मधुर और शांत स्वभाव के थे. वो अपनी पत्नी को बहुत मानते थे और दोनों कही भी जाते थे तो एक दूसरे का साथ नहीं छो’ड़ते थे. बुढ़ा’पा के बाद भी दोनों साथ साथ ही कहीं आते या जाते थे. ग्रामीणों की उपस्थिति में मंगलवार की सुबह एक ही चि’ता पर पति-पत्नी की अंत्ये’ष्टि की गई. मोहम्मदपुर के डुमरिया स्थित पवित्र नारायणी नदी के महारानी घाट पर दंपति की चिता को मुखा’ग्नि दी गई.

ग्रामीणों ने अ’श्रुपूरित नेत्रों से पति-पत्नी को अंति’म विदा’ई दी, वहीं एक ही चि’ता पर पति-पत्नी की श’व यात्रा और नि’धन की खबर क्षेत्र में च’र्चा का विषय बना हुआ है और लोग पति पत्नी की इस अनूठी चाह’त की खूब चर्चा कर रहे है. स्थानीय मुखिया उपेंद्र राय ने बताया कि दंपति की नि’धन की सूचना पूर्व विधायक के परिजनों को भी दी गई है. पूर्व विधायक के बेटा लाल बाबू प्रसाद यादव भी निध’न के समय मौजूद थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading