#MUZAFFARPUR हुआ राममय, राम मंदिर निर्माण धनसं’ग्रह जाग’रूकता को लेकर बाइक रै’ली आयो’जित

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR ) : मुजफ्फरपुर क्लब कंपनीबाग से मोदफलपुर महानगर के 11 नगरों के विभिन्न स्थानो से पहुंचे रामभक्तो द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण धनसंग्रह जागरूकता को लेकर बाइक रैली निकाली गई. कम्पनी बाग़ से शुरू इस रैली का जुरनछपड़ा, इमलीचट्टी, माड़ीपुर ओवरब्रिज होते हुये छाता चौक, कलमबाग चौक, मिठनपुरा से पानी टंकी चौक, बनारस बैंक चौक, दुर्गास्थान मंदिर, गरीबस्थान मंदिर, सरैयागंज टावर होते हुये मुजफ्फरपुर क्लब में समापन हुआ.

हर बाइक पर जय श्री राम लिखा हुआ झं’डा और सभों के गर्द’न और माथे पर भगवा पट्टा ओ’ढे हुये जय श्री राम और एक ही नारा एक ही नाम के जयका’रे के साथ रै’ली का आ’गाज किया गया था. इस दौरान जगह-जगह पर पुष्पवर्षा से राम भक्तो का स्वागत किया गया. रैली को लेकर शहरवासियों मे खासा उत्सा’ह देखने को मिला.

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभि’यान के तहत मुजफ्फरपुर में राम भक्तों के द्वारा मुज़फ्फरपुर क्लब से बाइक जुलूस निकाल कर आम लोगों के बीच जन जागरूकता फैलाया गया, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गु’जरा. बता दें कि 15 जनवरी से लेकर 27 फरबरी तक श्री राम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण निधि अभियान पूरे भारतवर्ष में पूरे हर्षोल्लास के साथ चलाया जा रहा है.

महानगर अभि’यान प्रमुख कृष्ण मुरारी भरतिया ने कहा कि निधि समर्पण जागरूकता को लेकर यह बा’इक रै’ली निकाली गयी है. निधि संग्रह का कार्य चालू है. अधिक से अधिक लोगो तक हम पहुंचे उसे लेकर बीच बीच मे अन्य कार्यक्रम चलाये जायेंगे.

प्रचार प्रमुख प्रभात कुमार ने बताया कि महानगर के 104 बस्ती के अंतर्गत सैकङो गली प्रमुख बनाये गये है जो शहर से लेकर गांवो और प्रखण्ड तक की गली मे इस अभि’यान को गति देंगे. राममंदिर धनसं’ग्रह अभि’यान में शहर वासी ब’ढ़-च’ढ़ कर भा’ग ले रहे है और अपना यो’गदान दे रहें हैं.
वही बाइक जुलू’स‌ में सुर’क्षा के मद्देनजर नगर, मिठनपुरा, ब्रह्मपुरा समेत कई थानों की पुलिस के‌‌साथ ही क्यूआरटी और एसटी’एफ के जवान भी मौजूद रहें. जुलू’स में हजारों रामभक्तों की भारी भी’ड़ देखी गयी.

रैली मे सह अभि’यान प्रमुख प्रेम कुमार सर्राफ, हिसाब प्रमुख जगन्नाथ प्रसाद, अनीष कुमार, अभिषेक आनंद सन्नी, पंडित अभिषेक पाठक, वैभव मिश्रा, विकास चौधरी, सुतापट्टी नगर अभियान प्रमुख सुकेश प्रकाश, अरूण ओझा, हरिओम कुमार, रंजन कुमार, मनोज कुमार मुन्ना, अशोक शर्मा, सुरज कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार, रंजन तिवारी, दिनेश प्रसाद, मनीष कुमार सिंह, नचिकेता पांडे, महनीष कुमार, अमीत रंजन, साकेत शुभम, परितोष सिंह, योगेश कुमार टिंकू, अमरेश कुमार विपुल, प्रदुयमण राणा सहित सैकड़ों रामभक्त मौजूद रहें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading