
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : आज मंगलवार संध्या नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले मुख्यतः तीन फ्लाई ओवर ब्रिज पर नगर निगम द्वारा स्प्रिंगल लाइट का एकसाथ उद्घाटन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, उद्घाटनकर्ता महापौर सुरेश कुमार, नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय और विद्युत कार्यपालक अभियंता निरंजन कुमार झा उपस्थित थे.

पांच लाख पचपन हजार रूपए की लागत से तीन फ्लाई ओवर ब्रिज क्रमशः मोतीझील ओवरब्रिज, आमगोला ओवरब्रिज और माड़ीपुर ओवरब्रिज पर रंगाई पुताई के साथ पोलों पर स्प्रिंगल लाइटें लगाई गई हैं. आकर्षक स्प्रिंगल लाइट लगने से सभी पुल रंग-बिरंगी रौशनी से जगमग दिख रहा है जो शहरवासियों को बहुत भा रहा है. फ्लाई ओवरब्रिजों पर लगी पोलों की रंगाई-पुताई और स्प्रिंगल लाइटों के रख-रखाव का नगर निगम से संवे’दक द्वारा 3 वर्षों का क’रार भी किया गया है.

मौके पर उपस्थित नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने कहा की स्मार्ट सिटी का नाम पहले अख़बारों में छपता था पर आज काम ध’रातल पर दिखाई दे रहा है. स्मार्ट सिटी यो’जना के तहत और भी कई का’र्य प्रगति पर हैं. शहरवासियों में स्मार्ट सिटी को लेकर बहुत उ’म्मीदें हैं और उन्हें यह भरो’सा है की स्मार्ट सिटी हेतु आवंटित राशि का सदुप’योग हो रहा है. हम सभी मिलजुल कर काम को आ’गे ब’ढ़ाएंगे ताकि जनता को जल-से-जल्द हर सुवि’धा प्राप्त हो सके. स्मार्ट सिटी का कार्य वर्षों से रु’का था जिसमें अब ते’जी आयी है. मुजफ्फरपुर शहर ने स्मार्ट सिटी की और अपना पहला क’दम बढ़ा दिया है, जल्द ही बाकी सारे कार्य भी पू’र्ण कर लिए जायेंगे.

वहीं नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा की नगर निगम अंतर्गत मुख्य ओवरब्रिज पर लगी स्प्रिंगल लाइटों का उद्घाटन किया गया है, जो नगर निगम द्वारा एक छोटा सा प्रया’स है. शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने की जि’म्मेवारी हमारी है, जिसके लिए नगर निगम अपने दा’यित्वों का नि’र्वहन पूरी जि’म्मेवारी से कर रहा है.

उद्घा’टनकर्ता महापौर सुरेश कुमार ने इस मौके पर कहा की बहुत ही खुशी का विषय है की आज नगर निगम द्वारा शहर की सुंद’रता ब’ढ़ाते हुए स्प्रिंगल लाइटें लगाई गई हैं. ये स्मार्ट सिटी के तहत शुरुआती कार्य कार्य हुए हैं, ऐसे बहुत सारे अन्य कार्य प्रग’ति में हैं और आज का उद्घाटन उस कार्य की शुरुआती क’ड़ी है. उन्होंने कहा की ब’ची हुई अन्य जगहों को चिन्हित किया जा रहा है जहां स्प्रिंगल लाइटें लगवाई जाएँगी. अगली क’ड़ी में लक्ष्मी चौक से बाबा गरीबनाथ धाम तक लगी नई पोलों में इन लाइटों को लगवाया जायेगा.

उद्घाटन कार्यक्रम में डम्पू चाचान, पार्षद राकेश कुमार सिन्हा ‘पप्पू’, शोभा देवी, सीमा कुमारी, श्रीमती शशि देवी, आभा रंजन, सालेहा खातून, शब्बीर अब्बास, संतोष महाराज, महापौर प्रतिनिधि रोहित कुमार और सं’वेदक विजय झा आदि उपस्थित थे.


















