#MUZAFFARPUR : केन्द्रीय बज’ट देश को आत्मनि’र्भर बनाने वाला : नित्यानंद राय

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिले के मिठनपुरा स्थित एक होटल के सभागार में भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आम ब’जट पर आयोजित प्रेस वार्ता में संवा’ददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तुत केंद्रीय आम ब’जट भारत को आत्मनि’र्भर बनाने वाला है। यह बज’ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेर’णा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रयास का परि’णाम है, जो भारतीय अर्थव्य’वस्था को मज’बूती देने वाला है। दरअसल इसकी बुनि’याद प्रधानमंत्री की ओर से 20 लाख करोड़ का पैकेज देने के साथ ही रख दी गई थी। तब प्रधानमंत्री ने यह भां’प लिया था कि दुनिया किस ओर ब’ढ़ेगी।

 

दरअसल मोदी नी’ति के आगे सारी नी’ति फेे’ल है। ऐसे में भारत को आत्मनि’र्भर बनाने की कोशिश में यह बजट मजबूत आधारशिला है जिसमें सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। चाहे गरीब हो, किसान हो, युवा, महिला या उद्यमी! सबकी चिं’ता बज’ट में स’माहित है। खासकर किसानों की विशेष चिं’ता की गई है क्योंकि 2014 में बतौर प्रधानमंत्री देश का ने’तृत्व सं’भालते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने, युवाओं को रो’जगार देने, महिलाओं को स्वावलं’बी बनाने के सं’दर्भ में जो वि’चार रखे थे।

इस ब’जट के माध्यम से उन सपनों को सा’कार करने की कवायद पूरी की जाएगी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने सरकार की ओर से चलाई जा रही यो’जनाओं के संदर्भ में आंकड़े के साथ विस्तार से विकास का ग्राफ खींचा और कहा कि विप’क्ष में खासकर कांग्रेस, राजद और वामपं’थी दलें किसानों को गु’मराह कर रही है। जबकि कृषि बिल में जो बातें रखी गई है वह किसानों के लिए अनि’वार्य नहीं है बल्कि उन्हें वि’कल्प देता है कि वे अपने उत्पादन को कैसे और कहां खरीद-बि’क्री करेंगे। उन्होंने कहा कि नई सोच का असर यह हो रहा कि अब महाराष्ट्र के पुणे एवं नासिक के बाजार में भी मुजफ्फरपुर की सब्जियां देखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि खास तौर पर केंद्र सरकार की ओर से देश स्तर पर चतु’र्दिक विकास हेतु आधारभूत संर’चना को दु’रुस्त बनाने की पहल की जा रही है। वही किसानों को सुदृ’ढ़ बनाने की सोच के तहत स’स्ते दर पर नियमित बिजली भी देने का प्राव’धान किया जा रहा है। पहले कुछेक फसलों पर ही एमएसपी लागू था। अब मोदी सरकार ने अधिकांश फसलों पर एमएसपी लागू करने का काम किया है। उन्होंने विप’क्ष के द्वारा उठाए गए सवा’लों पर तं’ज क’सते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रया’स ही बड़े कदम का आधार बनते हैं।

महिला सश’क्तिकरण के क्षेत्र में उज्जवला यो’जना का हवाला देते हुए श्री राय ने कहा कि पूर्व में आठ करोड़ गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं जबकि सरकार पुनः एक करोड़ गैस कनेक्शन आवं’टन करने जा रही है। महिलाओं के सश’क्त होने का बड़ा प्रमाण है कि अब महिलाएं पायलट बन रही है। सीमा पर देश की सुर’क्षा के लिए दुर्ग’म हाला’त से जू’झते हुए बहा’दुरी की बानगी प्रस्तुत कर रही हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने पीएम गरीब क’ल्याण यो’जना में 80 करोड़ ग’रीब परिवारों को आठ माह तक पाँच किलो नि:शु’ल्क खाद्यान्न दिए जाने का सम’र्थन करते हुए कहा कि अभा’व में जीने वाले की जिं’दगी कैसे और कितना क’ष्टमय होता है यह मह’सूस करने की बात होती है।

उन्होंने कहा कि नए बजट में एकलव्य मॉडल स्कूल बनाकर अनुसू’चित जाति जनजा’ति समु’दाय के वि’कास पर ब’ल देने के साथ-साथ र’क्षा पर विशेष ध्यान रखा गया है ।आधारभूत संरच’ना का विकास करने हेतु एक लाख अट्ठारह हजार करोड़ का आवं’टन किया गया है। रेल क्षेत्र में समग्र विकास हेतु एक लाख दस हजार  करोड़, वायु प्रदू’षण से ब’चाव हेतु 2217 करोड़ का आवं’टन किया जा रहा है। ऐसे में विकास और रोजगार के अवसर भी ब’ढ़ेंगे। पैसे गांव तक पहुंचने से व्यापारियों, मज’दूरों के साथ-साथ सभी वर्गों को ढां’चागत काम का अवसर मिलता है।

शिक्षा और शो’ध पर केंद्र सरकार ने 50 हजार करोड़ अलग से आ’वंटन देकर सौ सै’निक स्कूल खोलने का निर्णय लिया है।स्वास्थ्य के क्षेत्र में दो लाख 38 हजार करोड़ देकर ब’जट में 137% ब’ढ़ोतरी किया है। वही कोरो’ना वै’क्सीन के मद में 35 हजार करोड़ का विशेष आवं’टन रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट 130 करोड़ भारतवासियों को हर तरह की सुविधाएं देने के तरफ उ’ठाया गया कदम है।

21वीं सदी का भारत अब कोविड का’ल से भी उबर चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राजद ने कोविड के नाम पर देश में ह’व्वा खड़ा किया जबकि 60 वर्षों में कांग्रेस ने देश में कैसी सोच और कार्य रखा है इसे देशवासियों ने देखा है ।मोदी सरकार का लक्ष्य है देश में गरी’बी मि’टायेंगे। अर्थव्यवस्था को मजबू’त करेंगे। देश को आत्मनि’र्भर बनाएंगे। एक उत्पादक राष्ट्र के रूप में भारत विश्व पटल पर स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि यह देश अब स्वामी विवेकानंद की कल्पना जिसमें देश में न कोई भू’खा, न कोई बे’बस, न बे’घर, ना अशि’क्षित होगा इस परिक’ल्पना को 2022 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने बढ़ते गरी’बी दर के स’वाल पर जानकारी का अभा’व दर्शाया और जवाब दिया कि ते’जी से हो रहे विकास के साथ अगले वर्ष तक देश से गरी’बी मि’टाने का ल’क्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। किसान आंदो’लन में किसानों की मौ’त के स’वाल पर जबा’व से ब’चते हुए हम दो हमारे दो के आ’रोप पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी जो कहते हैं इसके पीछे उन्हें खुद पता नहीं होता कि क्या कहते हैं।

मौके पर बिहार सरकार के भूमि सु’धार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष अजय निषाद, डॉ राजेश कुमार वर्मा, बेबी कुमारी, बरूराज विधायक डॉ अरुण कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, जिला महामंत्री सचिन कुमार, मनोज कुमार सिंह, जिला मंत्री संतोष साहेब, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, रवि रंजन शुक्ला, आलोक राजा, अभिषेक सौरभ, अमरेश कुमार विपुल आदि उपस्थित थे। विषय प्रवेश कराते हुए जिला अध्यक्ष रंजन कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading