
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : आज गरहाँ स्थित स्वर्गीय अर्जुन राय की स्मृति में वर्षों से मनाए जा रहे ‘स्वर्गीय अर्जुन राय चेतक घोड़ा प्रतियोगिता (2021) का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। विशिष्ट पुरस्कार विनोद गुप्ता उत्तर प्रदेश, प्रवीण राय वैशाली, पप्पू बेली इलाहाबाद, बिट्टू यादव आरा, कटिबन सिंह खगड़िया को दिया गया.

मौके पर भर्ती निदेशक आर्मी कर्नल बॉबी जसलोरिया, मुजफ्फरपुर सहायक पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज पांडे, मुखिया भरत राय, अमर पासवान, हरेन्द्र राय, राकेश यादव, आनंद राठौड़, हंस लाल राय, बसंत कुमार कुशवाहा, रामबाबू राय, सुभाष राय, प्रमोद राय, इंद्रा देवी, सकल राय, पप्पू यादव, अजय कुमार, संजय पासवान, विकास व हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।

शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के बोचहां के गरहां स्थित सिंघैला चंवर मैदान में सुबह प्रतियो’गिता शुरू हुई लोगों का हु’जूम उत्सा’ह बढ़ाता रहा। रेसकोर्स जैसी व्यवस्था तो नहीं थी, लेकिन दर्शकों की भी’ड़ कम नहीं थी। हर किसी ने पिछले विजेता बक्सर के बोल्ट के अलावा लुधियाना के बेताज बादशाह और इलाहाबाद के बादशाह पर दां’व लगाए था। लेकिन, इन सभी को पछाड़ते हुए मुजफ्फरपुर के घोड़े ‘मुजफ्फरपुर एक्सप्रे’स’ ने कप पर कब्जा जमाया। दूसरे स्थान पर समस्तीपुर और तीसरे पर बक्सर का घोड़ा रहा।

शुक्रवार सुबह नौ बजे स्व. अर्जुन राय चेतक घुड़दौड़ प्रतियोगिता-2021 शुरू हुई तो मैदान में सूबे के अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश व नेपाल से घोड़े के साथ पहुंचे 46 सवारों ने भाग लिया। प्रतियोगिता चार राउंड चली। अंतिम राउंड में आठ घुड़सवार बचे थे। इसमें बोचहां प्रखंड की रामपुर जयपाल पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार का घोड़ा ‘राजू उर्फ मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस’ पहले, समस्तीपुर के कुणाल कुमार का घोड़ा ‘कल्लू राजा’ दूसरे और बक्सर के मधु सिंह का घोड़ा ‘बेताज बादशाह’ तीसरे स्थान पर रहा।

चौथे स्थान पर इलाहाबाद के पप्पू बेली का घोड़ा ‘बादशाह’, पांचवें पर यूपी के ही गाजीपुर के विनोद गुप्ता का घोड़ा, छठे पर पंजाब के लुधियाना के हरविंदर सिंह का घोड़ा ‘बेताज बादशाह’, सातवें पर आरा के बिट्टू का घोड़ा और आठवें पर खगडिय़ा के कटिमन सिंह का घोड़ा रहा। पिछली बार का विजेता बक्सर का बोल्ट इस बार काफी पी’छे रहा।

घोड़ा मालिक अजय सिंह इससे काफी निराश थे। इससे पहले सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने पहला पुरस्कार मोटरसाइकिल मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस के घोड़े के राइडर विकास यादव को दिया। दूसरे विजेता को मुखिया संंघ के अध्यक्ष भरत राय ने एलईडी टीवी और तीसरे विजेता को समाजसेेेवी हंसलाल राय ने कूलर दिया।

वहीं, बच्चा घोड़ा की घुड़दौड़ में पहला स्थान मुजफ्फरपुर के हरदी गांव के राकेश कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह को मिला। समाजसेवी रामबाबू राय के हाथों साइकिल देकर उन्हें सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर साठ बक्सर के अजय सिंह को होम थियेटर और तीसरे स्थान पर मोतिहारी के नंंदकिशोर सहनी को सीलिंग फैन देकर पुरस्कृत किया गया।









