MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : बिहार राज्य के 109वें स्थापना दिवस पर मुजफ्फरपुर भाजपा जिला कार्यालय पर बिहार दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने वहां उपस्थित लोगों को मिठाई खिलाकर एवं हवा में गुब्बारे उ’ड़ाकर बिहार दिवस की बधाई दी. इस अवसर पर बिहार अतीत एवं वर्तमान पर एक परिच’र्चा का भी आयोजन किया गया. जिसको संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि आज बिहार दिवस है और यह दिन हमारे गौरवशाली इतिहास, संस्कृ’ति एवं राजनी’तिक समृ’द्धि पर गौरव करने का दिन है. हम बिहारियों को अपने अती’त पर गर्व है.उन्होंने कहा कि यहां की प्रति’भाए जब देश दुनिया में अपना प’रचम लहराती है तो हमारा सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है, आज कला, सा’हित्य, शिक्षा, खेलकूद में बिहार ने विश्व में अपना एक मह’त्वपूर्ण स्थान बनाया है. कार्यक्रम को भाजपा जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया तथा भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की जिला संयोजक डॉ पुष्पा प्रसाद ने नव बिहार पर अपनी कविता को सुनाया. कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार,धर्मेंद्र साहू,जिला उपाध्यक्ष ब्रज बिहारी पासवान, जिला मंत्री सुरेश कुमार चौधरी, देवांशु किशोर, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, आशीष कुमार पिंटू, प्रभात कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश पाण्डेय, अभिषेक सौरभ, डॉ पुष्पा प्रसाद, ओम प्रकाश तिवारी, धनंजय झा, हरी किशोर बैठा, नंद किशोर पासवान, विशेश्वर प्रसाद शंभू, विजय पाण्डेय, लखन लाल सिंह रमन, अमरेश कुमार विपुल, आदित्य कुमार आदि शामिल हुए.