
अहियापुर ,जीरोमाइल निवासी व्यवसायी विनोद चौधरी के हत्यारे को गिरफ्तारी एवं उनके परिजनों को समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शनिवार को पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा एवं अजीत कुमार के संयुक्त नेतृत्व में भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट के कार्यकर्ता आईजी गणेश कुमार से मिले।

प्रतिनिधि मंडल के नेताओं ने उन्हें दो सूत्री ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन में घटना के आठ दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस द्वारा अपराधी को गिरफ्तार नहीं किए जाने पर गहराआक्रोश व्यक्त किया गया है। वही दहशत में जी रहे स्वर्गीय चौधरी के परिवार को पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की गई है।

प्रतिनिधि मंडल के उक्त मांगों को जायज ठहराते हुए आईजी गणेश कुमार ने शीघ्र पूर्वी डीएसपी की अध्यक्षता में इस घटना के उद्भेदन के लिए तीन सदस्यी कमेटी गठित करने एवं परिवार को आज ही सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया। शामिल नेताओं ने दो टूक शब्दों में आईजी से कहा कि यदि शीघ्र विनोद चौधरी के हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होगी तो हम लोग इसके खिलाफ सड़क पर उतरेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में फ्रंट के संयोजक प्रोफ़ेसर अरुण कुमार, रणधीर कुमार सिंह, के के प्रशांत, शत्रुघ्न सिंह, मनिष बसंत, मृतक का पुत्र गौरव कुमार, शंभू शरण ठाकुर, हरे राम मिश्रा, सीपी सिंह, सुनील कुमार सिंह, धर्मवीर शुक्ला, गीता कुमारी, शालिनी कुमारी, दीनबंधु सहित कई प्रमुख लोग शामिल थे।



